देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreनई दिल्ली। दिल्ली में महिलाओं को डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा से संबंधित प्रस्ताव को दिल्ली कैबिनेट ने सैद्धांतिक मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल की अध्यक्षता में
दिल्ली के परिवहन मंत्री कैलाश गहलोत ने कहा कि कैबिनेट ने 29 अक्टूबर 2019 से प्रभावी डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों को मुफ्त यात्रा की मंजूरी दे दी है। कंडक्टरों के साथ एकल यात्रा पास उपलब्ध कराया जाएगा।
29 अक्टूबर से डीटीसी बसों में महिलाएं कर सकेंगी फ्री यात्रा...
इस योजना के तहत दिल्ली में महिलाएं 29 अक्टूबर से सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा कर सकेंगी। डीटीसी और क्लस्टर बसों में महिला यात्रियों के लिए सिंगल जर्नी पास जारी किये जाएंगे। प्रत्येक सिंगल जर्नी पास के बदले डीटीसी को 10 रुपये रिंबर्समेंट किया जाएगा। क्लस्टर बसों के लिए भी यही नियम लागू होगा। अगर कोई महिला इस सुविधा का लाभ नहीं लेना चाहती है तो वह टिकट खरीद सकती है।
सुविधा का दुरुपयोग ना हो इसके लिए ये है योजना
कैबिनेट ने डीटीसी को डीटीसी (फ्री एंड कन्सेशनल पासेस) रेगुलेशंस, 1985 में संशोधन करने के निर्देश दिये हैं। इस सुविधा का दुरुपयोग ना हो इसके लिए डीटीसी और डीआईएमटीएस को टिकट चेकिंग की व्यवस्था मजबूत करने के निर्देश दिये गये हैं।
डीटीसी और क्लस्टर बसों में मुफ्त यात्रा सुविधा लेने की स्थिति में दिल्ली सरकार, स्थानीय निकायों की अधिकारियों/कर्मचारियों को यात्रा भत्ता की अनुमति नहीं होगी। विभागों, स्थानीय निकायों, स्वायत्त संस्थाओं इत्यादि को अपनी सरकारी महिला कर्मियों से अंडरटेकिंग लेना होगा कि वे मुफ्त यात्रा की सुविधा नहीं ले रही हैं।
एयरपोर्ट जाने वाली बसों में भी ये सुविधा...
स्कीम लागू होने के बाद परिवहन विभाग, केंद्रीय वित्त मंत्रालय, भारत सरकार को सूचित करेगा कि वे दिल्ली में भारत सरकार से संबंधित सभी मंत्रालयों, विभागों, स्वायत्त निकायों को इससे संबंधित जरूरत निर्देश जारी करें। डीटीसी के निर्धारित नियमों के अतिरिक्त महिला यात्रियों के सामान के लिए कोई अलग से टिकट नहीं होगा। एयरपोर्ट और अन्य विशेष सेवाओँ के लिए चलाई जाने वाली बसों में भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा स्कीम लागू होगी। एनसीआर में जाने वाली डीटीसी और क्लस्टर बसों में भी महिलाओं के लिए मुफ्त यात्रा स्कीम लागू होगी।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
छह दशकों की फिल्मी यात्रा का अंत, धर्मेंद्र की याद में गमगीन हुआ बॉलीवुड
मानसून का कहर : हिमाचल के किन्नौर में फटा बादल, कैलाश यात्रा पर लगी ब्रेक: ITBP ने 413 तीर्थयात्रियों को ज़िपलाइन से बचाया
रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली के प्राइवेट स्कूलों में फीस निर्धारण को पारदर्शी बनाने के लिए विधेयक किया पारित