BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

दिलीप कुमार का निधन, सांताक्रूज में आज शाम होगा अंतिम संस्कार

मुंबई । दिलीप कुमार के नाम से मशहूर बॉलीवुड अभिनेता मोहम्मद यूसुफ खान का बुधवार तड़के यहां निधन हो गया। उनके परिवार और सहयोगियों ने यह जानकारी दी है। अभिनेता के लंबे समय से सहयोगी रहे फैसल फारूकी ने सुबह एक ट्वीट में कहा, "भारी मन और गहरे दुख के साथ मैं यह घोषणा कर रहा हूं कि हमारे चहेते दिलीप साब कुछ देर पहले नहीं रहे। हम खुदा की तरफ से आए है और वापस वहीं लौट जाना है।"

फारूकी ने कहा कि शोकग्रस्त परिवार अंतिम संस्कार के तौर-तरीकों पर चर्चा कर रहा है और शाम करीब पांच बजे सांताक्रूज पश्चिम में जुहू मुस्लिम कब्रिस्तान में अंतिम संस्कार किए जाने की संभावना है।

दिलीप कुमार को विभिन्न आयु संबंधी स्वास्थ्य समस्याओं के लिए हिंदुजा अस्पताल 30 जून को पीडी में भर्ती कराया गया था।

उनकी पत्नी सायरा बानो खान ने पहले उनकी चिकित्सा स्थिति में सुधार के बारे में ट्वीट किया था। लेकिन वह आशा की एक अल्पकालिक किरण थी और बुधवार को तड़के उनका निधन हो गया।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More