BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दशहरे पर रिलीज होगी फिल्म 'आरआरआर'

मुंबई । इंतजार की घड़ी खत्म हो गयी है। बहुप्रतीक्षित पैन-इंडिया मल्टीस्टारर फिल्म 'आरआरआर' दशहरा के अवसर पर 13 अक्टूबर, 2021 को दुनिया भर में रिलीज होगी। एनटीआर, राम चरण, अजय देवगन, आलिया भट्ट, समुथिरकानी और एलीसन डूडी सहित सिनेमा जगत के अन्य लोकप्रिय कलाकारों के साथ बन रही फिल्म 'आरआरआर' एक पीरियड एक्शनर हैं, जिसमें दिग्गज स्वतंत्रता सेनानियों कोमाराम भीम और अल्लूरी सीतारामाराजू के युवा दिनों का एक काल्पनिक वर्णन किया गया है।

इस बारे में बात करते हुए, निर्माता डीवीवी दानय्या ने कहा, "हम 'आरआरआर' की शूटिंग शेड्यूल के अंत के करीब पहुंच गए हैं और इस फिल्म को दर्शकों के सामने लाने के लिए बहुत उत्साहित हैं। हम दर्शकों के साथ, सिनेमाघरों में दशहरा जैसे बड़े उत्सव को मनाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।"

'आरआरआर' एक अखिल भारतीय फिल्म है, जिसे डीवीवी दानय्या द्वारा डीवीवी एंटरटेनमेंट्स बैनर के तले बनाया जा रहा है। फिल्म को तेलुगू, हिंदी, तमिल, मलयालम, कन्नड़ सहित कई अन्य भारतीय भाषाओं में रिलीज किया जाएगा।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More