BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए शुभमन गिल को मिला मौका, इनकी छुट्टी

मुंबई। खराब फॉर्म से जूझ रहे दाएं हाथ के सलामी बल्लेबाज लोकेश राहुल को इसका खमियाजा भुगतना पड़ा है। उन्हें दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ खेली जाने वाली तीन मैचों की टेस्ट सीरीज से बाहर कर दिया गया है। उनकी जगह युवा बल्लेबाज शुभमन गिल को टेस्ट टीम में मौका मिला है। भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (बीसीसीआई) की सीनियर चयन समिति ने गुरुवार को टीम का ऐलान किया, जिसमें सिर्फ एक बदलाव किया गया है।

बाकी टीम वही है, जो हाल ही में वेस्टइंडीज में खेली थी और 2-0 से सीरीज अपने नाम करने में सफल रही थी। राहुल विंडीज दौरे पर पूरी तरह से विफल रहे थे। उन्होंने दो मैचों की चार पारियों में सिर्फ 101 रन बनाए जिसमें उनका सर्वोच्च स्कोर 44 रहा था। राहुल के जाने के बाद रोहित शर्मा का मयंक अग्रवाल के साथ पारी की शुरुआत करना तय माना जा रहा है।

हाल ही में चयन समिति के अध्यक्ष एम.एस.के प्रसाद ने भी इस बात के संकेत दिए थे कि रोहित टेस्ट में पारी की शुरुआत कर सकते हैं। प्रसाद ने टीम चयन के बाद इस बात की पुष्टि की कि रोहित टेस्ट में पारी की शुरुआत करेंगे। बीसीसीआई ने ट्वीट करते हुए प्रसाद के हवाले से लिखा है, हम रोहित को टेस्ट में सलामी बल्लेबाजी करने का मौका देना चाहते हैं।

 

 गिल को लगातार अच्छे प्रदर्शन का ईनाम मिला है। गिल इस समय तिरुवनंतपुरम में हैं जहां उन्होंने कप्तान रहते इंडिया-ए को दक्षिण अफ्रीका-ए के खिलाफ पहले अनाधिकारिक टेस्ट मैच में जीत दिलाई। इस मैच की पहली पारी में गिल ने 90 रन बनाए थे। गिल हालांकि भारत के लिए वनडे खेल चुके हैं। उन्होंने इसी साल की शुरुआत में न्यूजीलैंड में वनडे पदार्पण किया था। अभी तक खेले दो वनडे मैचों में उन्होंने सिर्फ दो रन ही बनाए हैं।

टीम : विराट कोहली (कप्तान), मयंक अग्रवाल, रोहित शर्मा, चेतेश्वर पुजारा, अजिंक्य रहाणे (उपकप्तान), हनुमा विहारी, ऋषभ पंत (विकेटकीपर), रिद्धिमान साहा (विकेटकीपर), रविचंद्रन अश्विन, रवींद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, जसप्रीत बुमराह, ईशांत शर्मा, शुभमन गिल।


साभार-khaskhabar.com 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More