BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

द ग्रेट खली से रेसलिंग सीखना चाहती हैं अर्शी खान

मुंबई। रिएलिटी शो 'बिग बॉस' से मशहूर हुईं अभिनेत्री अर्शी खान को द ग्रेट खली से रेसलिंग सीखने की चाह है। अर्शी कहती हैं, "खली मेरे दोस्त हैं और उन्होंने मुझे रेसलिंग सीखने के लिए प्रेरित किया है। जल्द ही मैं उनसे क्लासेज लेना शुरू करूंगी और फिर प्रोफेश्नली स्पोर्ट्स में शामिल हो जाउंगी। मैं सीखने के लिए बेहद उत्साहित और बेताब हूं।"

'सावित्री देवी कॉलेज एंड हॉस्पिटल', 'विष' और 'इश्क में मरजावां' जैसे टेलीविजन शोज में काम कर चुकीं यह अभिनेत्री जल्द ही अपने अगले रिएलिटी टीवी स्वयंबर शो 'आएंगे तेरे सजना' की शूटिंग शुरू करेंगी।

रेसलिंग को लेकर अपनी योजनाओं पर वह कहती हैं, "एक एंटरटेनर बनने के बाद अब मैं स्पोर्ट्स का भी हिस्सा बनना चाहती हूं। यह सफलता का एक और मुकाम हासिल करने जैसा है। लेकिन इसका मतलब यह नहीं है कि मैं अपने दर्शकों का मनोरंजन करना छोड़ दूंगी। मैं परफॉर्म करती रहूंगी और दोनों ही कलाओं का लुफ्त उठाउंगी। फिलहाल मैं इन दोनों को अपनी लाइफ में एडजस्ट करने की कोशिश कर रही हूं।"

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More