BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

थ्रिलर किसी एक्टर के लिए एक परफेक्ट कैनवास बनाता है : बिपाशा बसु

मुंबई। अभिनेत्री बिपाशा बसु को थ्रिलर प्रोजेक्ट्स करना बहुत पसंद है क्योंकि इसमें ड्रामा, एक्शन, रोमांस, डर सब कुछ बयां करने का मौका मिलता है। बिपाशा कहती हैं, "थ्रिलर किसी कलाकार के लिए एक परफेक्ट कैनवास का निर्माण करता है। इसमें ड्रामा, एक्शन, रोमांस, डर जैसे कई तरह के भावों को बयां करने को मिलता है जिसके चलते मुझे हमेशा से ही इस शैली ने अपनी ओर आकर्षित किया है।"

वह आगे कहती हैं, "मेरा यह भी मानना है कि दर्शक भी इसे देखना पसंद करते हैं क्योंकि यह आपको एहसास दिलाता है कि आप भी उस कहानी में शामिल हैं, अपने दिमाग में उस रहस्य को सुलझाने की कोशिश करते हैं। हालांकि मुझे अन्य शैलियां भी पसंद है, लेकिन थ्रिलर हमेशा से मेरे लिए खास रहा है और 'डेंजरस' और भी खास है। मुझे यह बात काफी अच्छी लगी कि मुझे इस प्रोजेक्ट पर करन (पति करन सिंह ग्रोवर) के साथ दोबारा काम करने को मिलेगा और विक्रम (भट्ट), भूषण (पटेल) और मीका (मीका सिंह) संग जुड़ने को मिलेगा।"

बिपाशा की आगामी फिल्म 'डेंजरस' में करन सिंह ग्रोवर के अलावा सुयश राय, नताशा सूरी, सोनाली राउत और नितिन अरोड़ा जैसे कलाकार भी शामिल है। इसे विक्रम ने लिखा है और भूषण ने निर्देशित किया है।

फिल्म को 14 अगस्त ओटीटी प्लेटफॉर्म एमएक्स प्लेयर पर जारी किया जाएगा।

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More