BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

तमन्ना भाटिया ने पूरी की 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग

मुंबई। दक्षिण भारतीय फिल्मों की अभिनेत्री तमन्ना भाटिया ने अपने प्रशंसकों के साथ इस खबर को साझा किया कि उन्होंने अपनी वेब सीरीज 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग पूरी कर ली है। गुरुवार देर रात को अभिनेत्री ने ट्वीट करते हुए कहा, "आज 'नवंबर स्टोरी' की शूटिंग पूरी कर ली। यह मेरे लिए काफी शानदार परियोजना रही है और आपके द्वारा इस रोमांचक सीरीज को देखे जाने का मुझसे और अब इंतजार नहीं हो रहा है। इसे जल्द ही डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर रिलीज किया जाएगा। इस यादगार सफर के लिए अपनी टीम का तहेदिल से शुक्रिया अदा करती हूं।"

तमन्ना ने इससे अपने लुक को भी साझा किया है। तस्वीर में भारतीय परिधान पहनीं तमन्ना को गंभीर मुद्रा में देखा जा सकता है।

तमन्ना हिंदी थ्रिलर फिल्म 'अंधाधुन' के तेलुगू रीमेक में भी नजर आने वाली हैं। इसके अलावा, वह हिंदी फिल्म 'बोले चूड़ियां' में अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दिकी के साथ दिखाई देंगी। 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More