BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

ड्रग्स को लेकर ट्रोल करने वालों की अभिषेक ने की बोलती बंद

मुंबई। अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की मौत के मामले में ड्रग एंगल के सामने आने के बाद कई सितारों के नामों का खुलासा हो चुका है। ऐसे में सोशल मीडिया पर आए दिन सेलेब्रिटीज को निशाना बनाए जाने का मामला भी सामने आ रहा है और अब अभिनेता अभिषेक बच्चन का नाम भी उन हस्तियों में शामिल हो चुका है, जो इसे लेकर ट्रोलिंग का शिकार हो चुके हैं। अभिषेक बच्चन ने हाल ही में एक ट्वीट किया था, जिस पर एक यूजर ने कमेंट किया, "हैश है क्या?"

इस पर पलटवार करते हुए अभिषेक ने लिखा, "नहीं, सॉरी। आप ऐसा न करें, लेकिन मैं आपकी मदद के लिए तैयार हूं। मैं मुंबई पुलिस से आपका परिचय करा सकता हूं और मुझे यकीन है कि आपकी जरूरतों के बारे में जानने में उन्हें बेहद खुशी होगी और वे आपकी मदद जरूर करेंगे।"

एक अन्य यूजर ने उनसे पूछा कि साल 2008 में आई फिल्म 'द्रोणा' की असफलता के बाद उन्हें अपनी अगली फिल्म में काम करने का मौका कैसे मिला? इस पर अभिषेक ने कहा, "मैंने कुछ नहीं किया। कुछ फिल्मों में से मुझे निकाल दिया गया और किसी फिल्म में कास्ट होना काफी मुश्किल हो गया, लेकिन हम उम्मीदों के सहारे जीते हैं और कोशिश करते रहते हैं और अपने लक्ष्य को हासिल करने की दिशा में काम करते रहते हैं। आपको हर दिन उठकर खुद के लिए लड़ना होगा। जिंदगी में कुछ भी आसानी से नहीं मिलता है। जब तक जीवन है, संघर्ष है।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More