BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

झारखंड में हार पर ऐसा बोले PM मोदी और गृह मंत्री शाह, यहां जानें सीटों की ताजा स्थिति

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सोमवार को झारखंड विधानसभा के रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि उनकी पार्टी राज्य की जनता की सेवा करती रहेगी। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, "भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को कई वर्षों तक राज्य की सेवा करने का अवसर देने के लिए मैं झारखंड के लोगों को धन्यवाद देता हूं।

साथ ही मैं पार्टी कार्यकर्ताओं के प्रयासों और कड़ी मेहनत की सराहना करता हूं।" प्रधानमंत्री ने राज्य की जनता की सेवा करने का आश्वासन देते हुए कहा, "हम आने वाले समय में राज्य की सेवा करते रहेंगे और लोगों से जुड़े मुद्दों को उठाते रहेंगे।"

इससे पहले भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष व गृह मंत्री अमित शाह ने रुझानों पर अपनी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि पार्टी राज्य की जनता के जनादेश का सम्मान करती है। उन्होंने ट्विटर के माध्यम से कहा, हम झारखंड की जनता द्वारा दिए गए जनादेश का सम्मान करते हैं।

अमित शाह ने ट्वीट कर कहा, भाजपा को 5 वर्षों तक प्रदेश की सेवा करने का जो मौका दिया था, उसके लिए हम जनता का हृदय से आभार व्यक्त करते हैं। भाजपा निरंतर प्रदेश के विकास के लिए कटिबद्ध रहेगी। पार्टी प्रमुख ने राज्य के कार्यकर्ताओं को भी शुक्रिया अदा किया। उन्होंने कहा, सभी कार्यकर्ताओं का उनके अथक परिश्रम के लिए अभिनंदन।

झारखंड में फिलहाल जो स्थिति है उसके हिसाब से झारखंड मुक्ति मोर्चा, कांग्रेस व राष्ट्रीय जनता दल के गठबंधन ने 31 सीटें जीत ली हैं, जबकि 16 पर आगे है। भाजपा ने 19 जीती, 6 पर आगे, झारखंड विकास मोर्चा (जेवीएम) ने 1 जीती 2 पर आगे, ऑल झारखंड स्टूडेंट यूनियन (एजेएसयू) ने 2 जीती और अन्य ने 1 जीती और 3 पर आगे है।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More