BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जेब्रोनिक्स ने 'जेब-मॉन्क' वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन को किया लॉन्च

नई दिल्ली। ऑडियो एक्सेसरी बनाने वाली कंपनी जेब्रोनिक्स ने मंगलवार को भारत में एक्टिव नॉयस कैंसलेशन (एएनसी) के साथ वायरलेस नेकबैंड ईयरफोन जेब-मॉन्क को 3,560 रुपये में लॉन्च किया है। कंपनी के मुताबिक, ईयरफोन में एएनसी के बिना प्लेबैक टाइम बारह घंटे और एएनसी के साथ दस घंटे का है।

जेब्रोनिक्स के निदेशक प्रदीप दोशी ने एक बयान में कहा, "यह ईयरफोन उन लोगों के लिए जरूरी है जो वर्क फ्रॉम होम कर रहे हैं और शोर-शराबे के बीच कुछ शांति चाहते हैं। हमारे ब्रांड ने लोगों के लिए किफायती तकनीकि बनाने पर हमारे काम किया है और यह हमारी अभी भी पहली प्राथमिकता है।"

डिवाइस में एक 12 मिमी का नियोडाइमियम मैग्नेट ड्राइवर है जिसका मकसद सुनने के अनुभव को बेहतर बनाना है।

यह स्मार्ट कंट्रोल के लिए कॉल फंक्शन, मीडिया, वॉल्यूम और मैग्नेटिक ईयरपीस जैसे फीचर्स के साथ आता है।

इसके अलावा, इसमें एक बटन को दबाने भर से वॉयस असिस्टेंट एक्टिवेट हो जाएगा जिससे यूजर्स सभी सवालों के जवाब आसानी से दे सकेंगे।

कंपनी ने कहा कि यह वायरलेस ईयरफोन देशभर की प्रमुख ईकॉमर्स वेबसाइट और रिटेल स्टोर पर उपलब्ध है।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More