BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जामिया इलाके में दिल्ली पुलिस के सामने युवक ने चलाई गोली, भाजपा सांसद ने ये कहा

नई दिल्ली। नागरिकता संशोधन कानून (CAA) और राष्ट्रीय नागरिकता रजिस्टर (NRC) के विरोध में दिल्ली की जामिया मिलिया इस्लामिया यूनिवर्सिटी से राजघाट तक मार्च के दौरान एक शख्स ने गोली चला दी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है। यह शख्स दिल्ली पुलिस जिंदाबाद, हिंदुस्तान जिंदाबाद के नारे लगा रहा था। इस घटना में एक छात्र घायल हो गया है। जामिया में सीएए प्रदर्शनकारियों पर हुई फायरिंग के बाद बीजेपी सांसद मीनाक्षी लेखी ने अजीब बयान दिया है। उन्होंने कहा कि यह सबकुछ जो नाटक चल रहा है, अब किस मुंह से उठेंगे वो नहीं समझ आ रहा, क्योंकि 8 तारीख नजदीक आ रही है। जिस वजह से वो लोग बैठे थे उनको वो मकसद भी पलटता हुआ नजर आ रहा है, तो उठने का बहाना चाहिए। गुरुवार को तमंचा लहराकर फायरिंग करने वाला शख्स गोपाल है और वह ग्रेटर नोएडा के जेवर का रहने वाला है। आरोपी शख्स जो अपने फेसबुक प्रोफाइल पर खुद को रामभक्त गोपाल लिखता है।

गोली चलाने वाला गोपाल जामिया का स्टूडेंट नहीं है। फायरिंग से पहले गोपाल कई बार जामिया से अपने फेसबुक अकाउंट पर लाइव भी हुआ था। इससे पहले उसने अपने एक पोस्ट में लिखा था, 'शाहीन बाग, खेल खत्म हो गया, फिलहाल, गोपाल को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है और पूछताछ की जा रही है।

इस पूरे मार्च वाले इलाके में भारी मात्रा में पुलिस बल तैनात है। आरोपी युवक ने खुलेआम बंदूक से गोली चलाई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक युवक गोली चलाने के दौरान भारत मां की जय, दिल्ली पुलिस जिंदाबाद और वंंदे मातरम का नारा लगा रहा था। पुलिस ने बदमाश युवक को हिरासत में ले लिया है। पुलिस युवक से पूछताछ कर रही है, गोली लगने से घायल युवक को होली फैमली अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More