BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

जानें, बीते 24 घंटों में देशभर में कोरोना वैक्सीनेशन का आंकड़ा और किस राज्य में कितनी वैक्सीन की खुराक है उपलब्ध

कोरोना के खिलाफ देश भर में चल रहे टीकाकरण अभियान में भारत दिन- प्रतिदिन नए रिकॉर्ड बना रहा है। भारत में अब तक कुल 16 करोड़, 49 लाख, 73 हजार 058 से भी ज्यादा लोगों को कोरोना वायरस का टीका लगाया जा चुका है। देश में चलाये जा रहे टीकाकरण के 111वें दिन यानि कि 06 मई को देशभर में 23 लाख से अधिक लोगों को यह टीका लगाया गया है। इस दौरान कुल 10 लाख 60 हजार से ज्यादा लोगों को पहली डोज जबकि 13 लाख 10 हजार से ज्यादा लोगों को दूसरी डोज लगाई गई है।
 
 
इसके अलावा बीते 24 घंटों में कुछ राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में एक भी मौत नहीं हुई है। इनमें दमन-दीव, दादरा और नागर हवेली, मिजोरम, लद्दाख और अरुणाचल प्रदेश शामिल हैं।
 
 
कोविन पोर्टल में अब मिलेगा 4 अंकों का ओटीपी
 
कोविन पोर्टल पर वैक्सीन बुकिंग के दौरान आ रही दिक्कतों से निजात दिलाते हुए सरकार ने अब इस एप में "4 अंकों की सुरक्षा कोड" की एक नई सुविधा शुरू की है। ये नया फीचर सिर्फ उन लोगों के लिए है जिन्होंने वैक्सीन स्लॉट ऑनलाइन बुक किया है। इसके तहत एक 4 डिजिट का सिक्योरिटी कोड अप्वाइंटमेंट के एक्नॉलेजमेंट स्लिप पर प्रिंट हो कर आएगा और ये वैक्सीनेटर को तब ही पता चलेगा जब वह वैक्सीन लगवायेगा। एक तरह से यह वेरिफिकेशन का काम करेगा। ये चार डिजिट का कोड नागरिकों को कोविन पोर्टल पर वैक्सीन रजिस्ट्रेशन करते समय मोबाइल पर भी भेजा जाएगा। नागरिक इस ओटीपी को मोबाइल पर भी दिखा सकते हैं, इस स्लिप को प्रिंट कराने की जरूरत नहीं होगी। 
 
 
18 से 44 वर्ग के इतने लोगों को लगी वैक्सीन
 
देश में बीते 24 घंटे में 18 से 44 आयुवर्ग के कुल 2 लाख, 67 हजार, 054 नागरिकों को वैक्सीन लगाई गई है। इसके अलावा अगर कुल आंकड़ों की बात करें तो देश में इसी आयुवर्ग के 11 लाख, 80 हजार, 798 नागरिकों को 1 मई से शुरू हुए टीकाकरण के तीसरे चरण के अंतर्गत अबतक टीका लगाया जा चुका है।
 
 
हेल्थ केयर वर्कर्स
                                                                                                                                                                                                              हेल्थ केयर वर्कर्स की बात करें तो अभी तक कुल 95 लाख 01 हजार 643 लोगों को पहली खुराक, जबकि 63 लाख, 92 हजार, 248 लोगों को दूसरी खुराक दी जी चुकी है। कोरोना के खिलाफ टीकाकरण अभियान में 1 करोड़ 37 लाख, 64 हजार से भी ज्यादा फ्रंटलाइन वर्कर्स को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है। वहीं इसी श्रेणी में 75 लाख, 39 हजार, 007 लोगों को दूसरी खुराक भी दी जा चुकी है। 
 
 
 
45 से 60 वर्ष की आयु वर्ग के इतने नागरिकों को लगी वैक्सीन
 
45 से 60 वर्ष के आयुवर्ग के नागरिकों की बात करें तो कुल 5 करोड़ 43 लाख, 12 हजार 908 से भी अधिक लोगों को कोरोना वैक्सीन का पहला टीका लगाया जा चुका है, जबकि इसी आयुवर्ग के 53 लाख 62 हजार 385 लोगों को दूसरा टीका भी लगाया जा चुका है। 
 
वरिष्ठ नागरिकों की रही है संपूर्ण भागीदारी
 
60 वर्ष से ऊपर की उम्र के 5 करोड़ 33 लाख, 28 हजार से भी ज्यादा नागरिकों को इस टीके की पहली खुराक दी जा चुकी है, जबकि 1 करोड़, 35 लाख, 91 हजार से भी अधिक वरिष्ठजनों को इस टीके की दूसरी खुराक दी जा चुकी है। 
 
राज्यवार यह है आंकड़ा
 
राज्यों की अगर बात करें तो महाराष्ट्र में अब तक 1 करोड़ 41 लाख, राजस्थान में 1 करोड़ 12 लाख, यूपी में 1 करोड़ 6 लाख, गुजरात में 1 करोड़ 4 लाख से भी ज्यादा लोगों को कोरोना का पहला टीका लगाया जा चुका है। वहीं केंद्रशासित प्रदेशों की सूची की अगर बात करें तो दिल्ली में 28 लाख, पुड्डुचेरी में 1.73 लाख, नागालैंड में 1.70 लाख, लद्दाख में 80 हजार, लक्षदीप में 19 हजार से भी अधिक लोगों को इस टीके की पहली खुराक लगाई जा चुकी है। 
 
दक्षिण भारत की बात करें तो तमिलनाडु में 63 लाख, आंध्र प्रदेश में 69 लाख, ओडिशा में 60 लाख, केरल में 76 लाख, कर्नाटक में 1.02 करोड़ से अधिक लोगों को कोविड वैक्सीन लगाई जा चुकी है।
 
उत्तर-पूर्वी राज्यों की सूची के तहत मणिपुर में 3.13 लाख, मेघालय में 3.29 लाख, त्रिपुरा में 13.47 लाख, अरुणाचल प्रदेश में 2.66 लाख से भी ज्यादा नागरिकों को टीका लगाया जा चुका है। 
 
इन दस राज्यों को मिली 66.86% वैक्सीन
 

Prasar Bharati News Service - PBNS
देशभर में कुल वैक्सीन की 66.86% डोज 10 राज्यों में लगाई गई है, जिसमें महाराष्ट्र (10.45%), राजस्थान (8.30%), उत्तर प्रदेश (8.08%), गुजरात (8.13%), पश्चिम बंगाल (7.01%), कर्नाटक (6.21), मध्य प्रदेश (5.13), केरल (4.66%), बिहार (4.57%) और आंध्र प्रदेश (4.29%) शामिल हैं।
 
https://twitter.com/MoHFW_INDIA/status/1390546993638895617
 
बीते 24 घंटों में इतने लोग स्वस्थ
 
बीते 24 घंटों में 3 लाख 31 हजार 507 लोग स्वस्थ हुए हैं। इस दौरान कुल 18.26 लाख से अधिक लोगों के सैंपल की जांच हुई। इसमें से 10 राज्यों से कुल 72.47% मरीज स्वस्थ हुए हैं। इन राज्यों के अंतर्गत महाराष्ट्र में सर्वाधिक (63,842), उत्तर प्रदेश (28,902), केरल (27,152), कर्नाटक (18,943), तमिलनाडु (21,546), दिल्ली (20.028) और पश्चिम बंगाल से (17,412) कोविड मरीज ठीक हुए हैं।
 
 
राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को 17.35 करोड़ वैक्सीन दी गईं
 
देश में अबतक 17 करोड़ से ज्यादा वैक्सीन की खुराकें राज्यों और केंद्रशासित प्रदेशों को केंद्र सरकार द्वारा दी जा चुकी हैं। इसमें महाराष्ट्र को सर्वाधिक 1.75 करोड़, उत्तर प्रदेश को 1 करोड़ 45 लाख, राजस्थान को 1 करोड़ 42 लाख, गुजरात को 1 करोड़, 39 लाख, पश्चिम बंगाल 1 करोड़, 18 लाख और कर्नाटक को 1 करोड़, 6 लाख से अधिक खुराकें केंद्र सरकार द्वारा मुफ्त दी जा चुकी हैं। इसके अलावा 10 लाख से अधिक डोजों को अभी राज्यों को अगले तीन दिनों में दिया जाना है।
  
किस राज्य में कितनी खुराक उपलब्ध
 
उत्तर प्रदेश में सर्वाधिक 9 लाख, 63 हजार, 994 खुराकें, महाराष्ट्र में 4 लाख, 84 हजार, 287 खुराक, मध्य प्रदेश में 5 लाख, 79 हजार, 099 खुराकें, झारखंड में 5 लाख 795 खुराकें, दिल्ली में 4 लाख, 37 हजार, 182 खुराकें और बिहार में 4 लाख 55 हजार, 316 खुराकें और तमिलनाडु में 6 लाख, 13 हजार, 622 खुराकें फिलहाल उपलब्ध हैं। राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के पास फिलहाल 90 लाख से अधिक टीके उपलब्ध हैं।
 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More