BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जलवायु पर्वितन के लिए आवाज बुलंद करनी होगी : भूमि

मुंबई। अभिनेत्री भूमि पेडनेकर जलवायु परिवर्तन को लेकर लोगों के बीच जागरूकता का प्रसार करना चाहती हैं। उनका कहना है कि इस दिशा में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए वह अपनी आवाज का इस्तेमाल करना चाहेंगी। भूमि ने कहा, "बचपन से ही मैं पर्यावरण को लेकर सचेत रही हूं। हमेशा से ही मुझमें इस बात का डर रहा है कि क्या होगा इस दुनिया का अगर यहां का सारा पानी सूख जाए? यह मेरे दिमाग में आया पहला सवाल था इसलिए मैंने जलवायु परिवर्तन के बारे में पढ़ना शुरू कर दिया। मैं हमेशा से जागरूक रही हूं और मैंने जिंदगी को एक स्थायी शैली में जीने का प्रयास किया है, खासकर जब से मैं थोड़ी बड़ी हुई हूं, लेकिन फिर मुझे लगा कि यह काफी नहीं है और तब से मैंने क्लाइमेट वॉरियर बनना शुरू किया।"

भूमि ऑफलाइन और ऑनलाइन दोनों ही माध्यम से जलवायु परिवर्तन की दिशा में लोगों को अकसर सचेत करती रही हैं। उनके इस प्रयास ने एक साल पूरा कर लिया है। वह जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को शिक्षित करने के लिए अपनी लोकप्रियता का इस्तेमाल करना चाहती हैं।

उन्होंने कहा, "मैं अब एक अभिनेत्री हूं। मेरे पास कई सारे लोगों तक पहुंचने की क्षमता है और मैंने अपनी फिल्मों के माध्यम से हमेशा ऐसा करने का प्रयास किया है। मुझे अपनी आवाज, अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्मों का इस्तेमाल करना होगा ताकि मैं दुनिया में सकारात्मक बदलाव ला सकूं और जलवायु परिवर्तन के बारे में लोगों को शिक्षित बना सकूं।" 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More