BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

जरूरत पड़ने पर रेलवे तुरंत स्पेशल ट्रेन चलाने को तैयार: रेल मंत्री

तमाम अफवाहों और भ्रामक खबरों पर ब्रेक लगाते हुए रेल मंत्री पीयूष गोयल ने साफ किया है कि देशभर में ऐसा कोई भी रेलवे स्टेशन नहीं है, जहां प्रवासी मजदूर बड़ी संख्या में आए हों या उन्हें कोई तकलीफ हुई हो। उन्होंने कहा कि वह स्वयं स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। फिलहाल, ट्रेनों में सीट खाली जा रही हैं और यदि आवश्यकता हुई तो तुरंत स्पेशल ट्रेनों को भी चलाएंगे।

प्रवासियों के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने के लिए इंतजाम को लेकर दिया ये जवाब

रेल मंत्री ने प्रवासियों के रेलवे स्टेशनों पर पहुंचने और उनके लिए इंतजाम के संबंध में एक सवाल के जवाब में कहा कि वे स्वयं रेलवे बोर्ड के चेयरमैन और सभी डीआरएम के साथ स्थिति पर नजर रखे हुए हैं। उन्होंने कहा कि यदि किसी भी स्थान पर ऐसी स्थिति आती है तो रेलवे तुरंत स्पेशल ट्रेन चलाने को तैयार है।

रेलगाड़ियों में काफी सीटें अब भी जा रही खाली

इतना ही नहीं उन्होंने कहा कि स्थिति यह है कि रेलगाड़ियों में काफी सीटें खाली हैं। ऐसे में लोग आसानी से टिकट बुक कर के जा सकते हैं। उन्होंने लोगों को आश्वस्त किया कि रेलवे का परिचालन सुचारू रूप से जारी है। उन्हें घबराने की आवश्यकता नहीं है। उन्होंने कहा कि किसी प्रकार का कोई लॉकडाउन नहीं है। रेल गाड़ियां चल रही हैं और आगे भी चलती रहेंगी।

रेलवे ने पहले ही चलाई ये स्पेशल ट्रेन 

बता दें कि रेलवे ने पहले ही बुधवार से बिहार के लिए 5 विशेष ट्रेन चलाने की योजना बनाई है। इन ट्रेनों में 20 अप्रैल को दिल्ली से सहरसा, पटना के लिए रवाना होने वाली विशेष ट्रेन व 21 अप्रैल को रक्सौल और भागलपुर जाने वाली ट्रेन हैं, जबकि 22 अप्रैल को दिल्ली से यात्रियों को लेकर दरभंगा के लिए विशेष ट्रेन रवाना होगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More