देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर। जहां सभी लोग कोरोना से लड़ने के लिए घरों में बन्द है वहीं एक नन्ही बच्ची शास्त्री नगर में कोरोना के दुष्प्रभावों को समझाने के लिए घरों के बाहर पोस्टर लगा रही है। इसमें व्यास कॉलोनी के कल्याण चौक में रहने वाली बच्चियां मनस्वी, नितयांशी, स्नेहा और उन्नति ने यह पोस्टर खुद अपने हाथों से बनाए और जगह- जगह पोस्टर लगाए। बच्चियों ने ये पोस्टर हर उस जगह पर लगाये हैं जहां लोगों की आवाजाही अधिक रहती थी।
पोस्टर में यह संदेश दिया है कि कोरोना का एकमात्र बचाव घर पर रहना ही है। व्यर्थ घूमने वालो के लिए यह नन्हे हाथों से बने पोस्टर सजग करने का काम कर रहे हैं। वहीं कोरोना के लक्षण और बचाव को भी इन पोस्टर्स के माध्यम से दिखाया है। वहीं जब बच्चियां पोस्टर लगाने निकली तब कॉलोनीवासियों ने उनका पुष्पवर्षा कर स्वागत भी किया।
साभार-khaskhabar.com












