BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जम्मू-कश्मीर, लद्दाख में 4 दिनों बाद मौसम में हुआ सुधार

श्रीनगर। जम्मू-कश्मीर और लद्दाख में लगातार 4 दिनों से हो रही भारी बर्फबारी और बारिश के बाद अब मौसम में सुधार हुआ है। मौसम विभाग ने दोनों केंद्र शासित प्रदेशों में अगले 7 दिनों के लिए शुष्क मौसम का पूवार्नुमान लगाया है। घाटी में सड़क संपर्क, पानी और बिजली की आपूर्ति को बहाल करने के लिए गुरुवार को भी अधिकारी जुटे रहे। वहीं जम्मू-श्रीनगर राजमार्ग गुरुवार को लगातार पांचवें दिन बंद रहा। वहीं श्रीनगर अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे से 3 दिन बाद हवाई यातायात बहाल कर दिया गया है।

श्रीनगर में न्यूनतम तापमान माइनस 0.8, पहलगाम में माइनस 2.5 और गुलमर्ग में माइनस 8.4 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

लद्दाख के लेह में रात का न्यूनतम तापमान माइनस 10.0, कारगिल में माइनस 12.6 और द्रास में माइनस 15.9 डिग्री सेल्सियस रहा।

जम्मू में न्यूनतम तापमान 9.5, कटरा में 8.0, बटोटे में माइनस 3.8, बेनिहाल में 0.2 और भद्रवाह में 1.6 दर्ज किया गया।

40 दिनों की भीषण ठंड का समय 'चिल्लई कलां' 31 जनवरी को खत्म होगा।

वहीं स्थानीय परंपरा के अनुसार जम्मू संभाग में हर साल 13 जनवरी को मनाए जाने वाले 'लोहड़ी' त्यौहार पर भीषण ठंड का समय खत्म हो जाता है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More