BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

जम्मू-कश्मीर में सालाना होने वाला "दरबार मूव" इस बार हुआ स्थगित

जम्मू और कश्मीर में कोरोना के बढ़ते मामलों के मद्देनजर राज्य सरकार ने इस बार गर्मियों में होने वाले दरबार मूव के फैसले को स्थगित करने का निर्णय लिया गया है।

गुरुवार को उपराज्यपाल कार्यालय ने ट्वीट कर जानकारी दी है कि प्रदेश में कोरोना के बढ़ते मामलों को देखते हुए राज्य सरकार ने दरबार मूव के फैसले को इस बार स्थगित करने का निर्णय लिया है।

प्रत्येक वर्ष ग्रीष्मकाल के दौरान सरकार का दरबार जम्मू में 30 अप्रैल को बंद होता था और फिर यह श्रीनगर में 20 मई से शुरू होता था। राज्य में अब ई-आफिस व्यवस्था शुरू हो चुकी है। ऐसे में जम्मू और श्रीनगर में स्थित नागरिक सचिवालय में कामकाज प्रभावित नहीं होगा। 

जानकारी के लिए बता दें कि आज से जम्मू सचिवालय में ई-आफिस व्यवस्था भी शुरू हो गई है, जिसके बाद कागजी रूप में उपलब्ध सारी फाइलों को अब डिजिटल स्वरूप दिया गया है। 

क्या होता है दरबार मूव

दरबार मूव एक पुरानी प्रथा है जिसमें राज्य सरकार, श्रीनगर और जम्मू की दो राजधानियों में छह-छह महीने तक काम करती है। जब प्रदेश में भीषण सर्दी पड़ती है तब राजधानी को श्रीनगर से जम्मू लाया जाता है और जब गर्मी का मौसम शुरू होने वाला होता है तो राजधानी श्रीनगर में वापिस मूव कर जाती है। इसके तहत सभी प्रशासनिक सचिवों से लेकर इससे जुड़े सभी कर्मचारी भी जम्मू से श्रीनगर शिफ्ट होते हैं। 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More