BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चुनाव आयोग ने राज्यों से कहा, 3 दिन में चुनाव दिशा निर्देश बनाएं

नई दिल्ली । भारतीय चुनाव आयोग ने मंगलवार को आगामी महीनों में चुनाव वाले प्रदेशों को मतदान के मद्देनजर दिशानिर्देश बनाने को कहा है। आयोग ने कोरोना महामारी के बीच मतदान प्रक्रिया को सुचारु रूप से चलाने के लिए इन राज्यों से तीन दिनों के अंदर विस्तृत दिशानिर्देश बनाने के लिए कहा है और इस बारे में केंद्रीय निकाय को सूचित करने के लिए कहा है। दिशानिर्देशों के आधार पर, आयोग ने निर्देश देते हुए कहा कि ऐसे राज्यों के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) भी चुनाव प्रचार और संबंधित राज्यों में मतदान को लेकर एक समग्र योजना तैयार करेंगे।

इन राज्यों से रिपोर्ट प्राप्त करने के बाद, ईसीआई अन्य कदम उठाएगी।

आयोग की आज इस मुद्दे पर यहां एक बैठक हुई थी। ईसीआई ने विभिन्न राजनीतिक पार्टियों के विचार और सुझाव पर भी विचार किया है।

चुनाव आयोग ने हाल ही में बिहार की राजनीतिक पार्टियों से सुझाव मांगे थे कि कैसे आगामी विधानसभा चुनाव करवाए जाए। साथ ही आयोग ने सोशल डिस्टेंसिंग नियम का पालन करवाने के लिए मतदान केंद्रों की संख्या बढ़ाने पर भी सुझाव मांगे थे।

बिहार में अक्टूबर-नवंबर में चुनाव होने की संभावना है, जो पहले से ही बाढ़ और कोरोना के दोहरे चुनौती को झेल रहा है।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More