BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

चिकित्सा संस्थानों को वर्चुअल माध्यम से आईसीयू से जोड़ा जाए : योगी

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने कहा कि केजीएमयू को स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों से तथा एसजीपीआई को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों के आईसीयू से वर्चुअल माध्यम से जोड़ा जाए। मुख्यमंत्री योगी यहां मंगलवार को लोक भवन में आहूत एक उच्चस्तरीय बैठक में अनलॉक व्यवस्था की समीक्षा कर रहे थे। कहा कि केजीएमयू को स्वास्थ्य विभाग के अस्पतालों से तथा एसजीपीआई को चिकित्सा शिक्षा विभाग के अंतर्गत मेडिकल कॉलेजों व चिकित्सा संस्थानों के आईसीयू के माध्यम से जोड़ा जाए। इससे गंभीर रोगियों को विशेषज्ञ चिकित्सकों के माध्यम से बेहतर इलाज की सुविधा प्राप्त होगी।

योगी ने कहा कि मरीजों को कोई दिक्कत न हो। उन्होंने समस्त कोविड अस्पतालों में दवाई और ऑक्सीजन की सुचारु व्यवस्था बनाए रखने के निर्देश दिए हैं। कोविड-19 के टेस्टिंग कार्य को पूरी क्षमता से संचालित करने के निर्देश देते हुए उन्होंने कहा कि हाई रिस्क ग्रुप के अधिक से अधिक टेस्ट किए जाएं और सर्विलांस सिस्टम को मजबूत किया जाए।

उन्होंने कहा कि टेस्टिंग और सर्विलांस व्यवस्था जितनी सुदृढ़ होगी, कोविड-19 के प्रसार को नियंत्रित करने में उतनी ही अधिक सफलता मिलेगी।

योगी ने कहा कि ई-संजीवनी एप के माध्यम से उपलब्ध कराई जा रही ओपीडी सुविधा काफी उपयोगी सिद्ध हो रही है। इसके दृष्टिगत ई-संजीवनी एप का व्यापक प्रचार-प्रसार कराया जाए, जिससे लोग घर पर रहते हुए चिकित्सीय परामर्श प्राप्त कर सकें। उन्होंने चिकित्सकों और पैरामेडिक्स का प्रशिक्षण कार्य निरंतर संचालित करने के निर्देश दिए। साथ ही कहा कि जनपद लखनऊ व कानपुर नगर में विशेष ध्यान देते हुए रिकवरी दर को बेहतर बनाया जाए।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More