BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

घरेलू वायदा बाजार में फिर नई उंचाई पर सोना

मुंबई। अमेरिका और चीन के बीच व्यापारिक तनाव गहराने से अंतर्राष्ट्रीय बाजार में फिर सोने और चांदी में सोमवार को जोरदार तेजी आई। विदेशी बाजार से मिले मजबूत संकेतों से घरेलू वायदा बाजार एमसीएक्स पर सोना 39,000 रुपये प्रति 10 ग्राम के मनोवैज्ञानिक स्तर को तोड़ते हुए एक बार फिर नई उंचाई पर चला गया है। चांदी के भाव में भी तकरीबन डेढ़ फीसदी की तेजी आई है। 

 देश के सबसे बड़े वायदा बाजार प्लेटफॉर्म मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज यानी एमसीएक्स पर सोमवार को पूर्वाह्न 10.51 बजे सोने के अक्टूबर अनुबंध में 525 रुपये यानी 1.35 फीसदी की तेजी के साथ 39,290 रुपये प्रति 10 ग्राम पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 39,300 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछला जोकि अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है।

वहीं, चांदी के सितंबर महीने के अनुबंध में 659 रुपये यानी 1.48 फीसदी की तेजी के साथ 45,261 रुपये प्रति किलो पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले चांदी का भाव 45,278 रुपये प्रति किलो तक उछला।

उधर, अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार कॉमेक्स पर सोने के दिसंबर अनुबंध में 14.35 डॉलर यानी 0.93 फीसदी की तेजी के साथ 1,551.95 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले सोने का भाव कॉमेक्स पर 1,564.95 डॉलर प्रति औंस तक उछला। कॉमेक्स पर सोने का भाव फिर एक बार छह साल बाद की एक नई उंचाई पर है। सोने का भाव कॉमेक्स पर सितंबर 2011 में सबसे ऊंचे स्तर 1,911.60 डॉलर प्रति औंस पर चला गया था। 

कॉमेक्स पर चांदी के दिसंबर अनुबंध में 1.18 फीसदी की तेजी के साथ 17.76 डॉलर प्रति औंस पर कारोबार चल रहा था जबकि इससे पहले भाव 17.90 डॉलर प्रति औंस तक उछला।

अमेरिका और चीन के बीच नए आयात शुल्क लगाने की घोषणाओं को लेकर ट्रेड वार फिर गहरा गया है। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने फिर चीन से आयातित 550 अरब डॉलर की वस्तुओं पर पांच फीसदी अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की चेतावनी दी है। इससे पहले चीन ने अमेरिका से आयातित 75 अरब डॉलर की वस्तुओं पर एक सितंबर और 15 दिसंबर से अतिरिक्त आयात शुल्क लगाने की घोषणा की थी। 

 

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More