BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गैस सिलेंडर बिना देर किए घरों तक पहुंचवाएं वितरक : सुशील मोदी

पटना। बिहार के उपमुख्यमंत्री एवं भाजपा के वरिष्ठ नेता सुशील कुमार मोदी ने सोमवार को कहा कि प्रधानमंत्री उज्‍जवला योजना के तहत बिहार की 85 लाख गरीब महिलाओं के खाते में 14.2 किलो वाले गैस सिलेंडर के लिए प्रति लाभार्थी 830 रुपये भेज दिए गए हैं। लेकिन अब तक इनमें से मात्र 31़10 लाख लोगों ने ही सिलेंडर बुक कराया है। सुशील मोदी ने स्पष्ट कहा कि पहला सिलेंडर नहीं लेने वाले लाभार्थी दूसरी व तीसरी किस्त की राशि 1660 रुपये से वंचित हो जाएंगे। उन्होंने होम डिलीवरी के प्रावधान के बावजूद एजेंसी पर भीड़ लगाने वाले वितरकों को चेतावनी दी।
सुशील मोदी ने अपील करते हुए कहा, "उज्‍जवला लाभार्थी महिलाएं अपने खातों से राशि की निकासी कर मोबाइल से सिलेंडर बुक कराएं। जिन उपभोक्ताओं को पंजीत मोबाइल नंबर या बैंक खातों में किसी प्रकार का बदलाव कराना है वे अपने वितरक को आवेदन देकर अपेक्षित सुधार करवा सकते हैं।"
सुशील मोदी ने कहा कि केंद्र सरकार की ओर से प्रति महीने 5 किलोग्राम के तीन सिलेंडर के लिए 310-310 रुपये व 14.2 किलोग्राम के एक सिलेंडर के लिए 830 रुपये दिया जा रहा है। कोरोना संकट के दौरान केंद्र सरकार ने देश भर के उज्‍जवला लाभार्थियों को तीन महीने तक तीन मुफ्त गैस सिलेंडर देने के लिए 13 हजार करोड़ का प्रावधान किया है।
उपमुख्यमंत्री ने कहा कि गैस सिलेंडर की होम डिलीवरी में कोताही के कारण गैस वितरकों के गोदाम व एजेंसी पर भीड़ लग रही है। ऐसे वितरकों को चेतावनी देते हुए उन्होंने कहा कि वे होम डिलेवरी सुनिश्चित कर सोशल डिस्टेंसिंग का सख्ती से पालन कराएं।


 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More