BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गे रोल निभाने पर बोली जरीन, बस प्यार के इमोशन के प्रति ईमानदार

मुंबई| जरीन खान ने हाल ही में रिलीज हुई फिल्म 'हम अकेले हैं तुम अकेले' में एक समलैंगिक महिला की भूमिका निभाई है। निमार्ताओं को शुरू में उन्हें इस भूमिका में लेने पर संदेह था, हालांकि अभिनेत्री का कहना है कि यह पहली बार नहीं है जब उन्होंने ऐसी स्थिति का सामना किया।

जरीन ने आईएएनएस को बताया कि यह पहली बार नहीं है कि लोगों ने मुझ पर अपनी फिल्म में नॉन ग्लैमर रोल करने के लिए कास्ट करने में संदेह किया है पहले भी मेरा साथ ऐसा हो चुका है।

उन्होंने कहा, ''लेकिन, हां, मुझे एक ऑडिशन के लिए कहा गया था और मैं ऑडिशन देने से ज्यादा खुश हुई क्योंकि लोगों को पता होना चाहिए कि मैं इस रोल को कर पाउंगी या नहीं। उन्हें ऑडिशन पसंद था और मैं इस फिल्म का हिस्सा बन गई। ''

जरीन पहली बार स्क्रीन पर संमलैंगिंग किरदार निभा रही है। क्या किरदार निभाने में कोई दिक्कत हुई?

जरीन बताती है कि यह वास्तव में मुश्किल नहीं था। बॉडी लैंग्वेज की बात करूं तो मैं हमेशा से एक टॉम बॉय की तरह रही हूं, उस विशेषता ने मुझे फिल्म में मदद की।''

अभिनेत्री को 2010 में फिल्म 'वीर' में सुपरस्टार सलमान खान द्वारा लॉन्च किया गया था। उन्होंने अपने हर रोल को पूरी ईमानदारी के साथ निभाया है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More