BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गुरुग्राम पुलिस ने शुरू की 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक' सेवा

गुरुग्राम। गुरुग्राम पुलिस ने 'सपोर्ट कोविड पेशेंट' नाम की पहल के तहत कोविड मरीजों के लिए 'ऑक्सीजन कंसंट्रेटर बैंक' सुविधा शुरू की है। पुलिस आयुक्त के.के. राव ने कहा कि गुरुग्राम पुलिस ने अपने बेड़े की 20 पीसीआर वैन को अस्थायी एम्बुलेंस में बदल दिया है और कोविड रोगियों की मदद के लिए 24 घंटे ़7 दिन हेल्पलाइन नंबर 9999999953 शुरू किया है।

राव ने कहा कि अब तक लगभग एक दर्जन ऑक्सीजन कंसंट्रेटर कोविड रोगियों को वितरित किए जा चुके हैं जो घर पर आइसोलेट हैं।

राव ने आईएएनएस को बताया, "यह सुविधा आम जनता के लिए 24 घंटे संचालित की जाएगी। इस सुविधा के तहत, जरूरतमंद कोरोना संक्रमित रोगी को उनके घर पर मुफ्त ऑक्सीजन कंसंट्रेटर मिलेगा। इस सुविधा का लाभ उठाने के लिए, एक व्यक्ति को जरुरी दस्तावेज जैसे मेडिकल रिपोर्ट, एसपीओ -2 स्तर और उनका स्थानीय पता आदि जमा करना होगा।"

उन्होंने कहा, "कोविड संक्रमण को रोकने के लिए गुरुग्राम पुलिस द्वारा 'सपोर्ट कोविड पेशेंट' नामक एक पहल शुरू की गई है, ताकि लोगों को जल्द से जल्द होम आइसोलेशन में ठीक किया जा सके।"

उन्होंने कहा, "हम लोगों से अनावश्यक रूप से बाहर न निकलने की अपील करते हैं। लोगों को कोविड प्रोटोकॉल का गंभीरता से पालन करना चाहिए और अपने और अपने परिवार के स्वास्थ्य का ध्यान रखना चाहिए।"

इस बीच, जिला पुलिस ने 1 से 24 मई तक मास्क नहीं पहनने के लिए 6,656 चालान जारी किए हैं। साथ ही, आपदा प्रबंधन सहित भारतीय दंड संहिता अधिनियम (आईपीसी) की संबंधित धाराओं के तहत कई 133 प्रथम सूचना रिपोर्ट (एफआईआर) दर्ज की गई हैं।

इन चालानों के साथ जिले में एक से 24 मई के बीच मास्क नहीं पहनने वालों पर 33,28,000 रुपये का जुर्माना लगाया गया है।

साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More