BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

गुरुग्राम की महिला कोरोना पॉजिटिव, IT कंपनी में करती हैं काम, हरियाणा का पहला मामला

चंडीगढ़। हरियाणा के गुरुग्राम में एक 29 वर्षीय महिला कोरोनोवायरस पॉजिटिव पाई गई है। एक शीर्ष स्वास्थ्य अधिकारी ने मंगलवार को बताया कि महिला ने मलेशिया और इंडोनेशिया की यात्रा की थी और फिलहाल उनकी हालत स्थिर है। महिला गुरुग्राम स्थित एक सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) कंपनी में काम करती है।

राज्य के स्वास्थ्य महानिदेशक सूरजभान कंबोज ने मीडिया को बताया, यह हरियाणा में कोरोनावायरस का पहला पॉजिटिव मामला है। उन्होंने कहा कि महिला को गुरुग्राम के एक अस्पताल में भर्ती कराया गया है और उनकी हालत स्थिर है। पुणे स्थित नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ वायरोलॉजी में महिला के नमूने भेजे गए थे, जहां से महिला के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है।

इससे पहले महिला घर में ही एकांतवास में थी और उसमें संक्रमण से जुड़े लक्षण 12 मार्च को देखे गए थे। इससे पहले उसे सिविल अस्पताल में आइसोलेशन (एकांतवास) वार्ड में रखा गया था, जहां से उसे फोर्टिस हेल्थ केयर अस्पताल में स्थानांतरित कर दिया गया।

सरकार ने कहा कि महिला के कार्यालय को कीटाणुरहित कर दिया गया है और अन्य संपर्कों को प्रोटोकॉल के अनुसार निगरानी में रखा गया है। हरियाणा में एहतियात के तौर पर कुल 3,120 लोगों को निगरानी में रखा गया है। सरकार ने कहा कि 38 लोगों को भर्ती कराया गया है, जिनमें से 31 को छुट्टी दे दी गई, लेकिन वे अभी भी घर में निगरानी में हैं। अभी तक प्रदेश से कुल 70 नमूने भेजे गए हैं, जिनमें से 61 की रिपोर्ट नेगेटिव आई है।

 

 

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More