BREAKING NEWS

नेपाल त्रासदी : अब तक 1252 शव बरामद, 95 की हो पाई शिनाख्त, चितवन में सबसे ज्यादा मौतें : जयपुर : शीतला माता की उपासना का पर्व ‘थदड़ी’: सिंधी समाज ने घरों में नहीं जलाया चूल्हा, ठंडे व्यंजनों का लगाया भोग || जयपुर : ग्रामीण राजस्थान को सौगात हर पंचायत पर बनेंगे अटल ज्ञान केंद्र व खेल मैदान, 3,219 किमी सड़कें और किसानों को तारबंदी-डिग्गी का अनुदान || मथुरा : बरसात के बीच छाता लेकर सड़क पर जमे रहे नगर आयुक्त || मथुरा : ठाकुर द्वारकाधीश में 4 को जन्मोत्सव, 5 सितंबर को मनाया जाएगा नंद महोत्सव || मथुरा : 4 सितंबर को निकलेगी श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की शोभायात्रा

गिरिराज सिंह ने बाढ़ के लिए मांगी माफी, बिहार सरकार को किया कठघरे में खड़ा

पटना। बिहार में बाढ़ से हुई तबाही के लिए केंद्रीय मंत्री गिरिराज सिंह ने राज्य के लोगों से माफी मांगते हुए कहा कि पटना में बाढ़ के लिए हम सब दोषी है। मौसम विभाग के अलर्ट के बावजूद हम अलर्ट नहीं हो पाए। केन्द्रीय मंत्री बिहार सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पटना में आई बारिश से बाढ़ प्राकृतिक आपदा नहीं कुव्यवस्था है। इसके लिए हम पटना वासियों से माफी मांगते हैं और बिहार में भाजपा और एनडीए की सरकार है। हम सब लोग दोषी हैं।
राजग का हिस्सा होने के साथ पटना में भी भाजपा के कई सांसद हैं और वहां की जनता ने हमपर भरोसा किया है। जो बाढ़ आई है इसके लिए जनता नहीं हम जिम्मेदार हैं। हम (राजग) जनता से क्षमा याचना करेंगे। मेरी पीड़ा पटना महानगर में बसे हुए लोगों को लेकर है, जिनका सारा सामान (जलजमाव में) बर्बाद हो गया है। हम पानी निकासी को लेकर सतर्क नहीं हो पाए। अगर हम सचेत हो जाते तो आज यह दिन नहीं देखना पड़ता। गिरिराज सिंह ने इससे पहले कहा था कि पटना के खराब हालत की एकमात्र वजह कुव्यवस्था है प्राकृतिक आपदा नहीं है। इस बीच, पश्चिम चंपारण के सांसद और भाजपा के नवनियुक्त बिहार इकाई के अध्यक्ष संजय जायसवाल ने कहा कि पटना में जो हुआ है, वह प्रशासनिक विफलता का मामला है। राज्य सरकार को स्थिति की समीक्षा करनी चाहिए।

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

वह खौफनाक रात हमारा पीछा कर रही है

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More