BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

गहलोत ने PM मोदी पर साधा निशाना, मोदी का बयान विदेश नीति की मूल भावना के खिलाफ

जयपुर । मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने पीएम नरेंद्र मोदी के ह्यूटन में दिए गए बयान पर एतराज जताया है। जयपुर में एक कार्यक्रम के दौरान पत्रकारों से बातचीत में सीएम गहलोत ने कहा कि व्यक्तिगत दोस्ती अपनी जगह है उसे जिंदगी भर निभाओ, हमें कोई एतराज नहीं है परंतु देश को represent करने वाले PM इस प्रकार कैंपेन करे इसे देशवासी किसी भी रूप में उचित नहीं मान सकते। आज़ादी के बाद में पीएम मोदी ने ये जो नई परम्परा शुरू की है, यह विदेश नीति की मूल भावना के खिलाफ है।

उन्होंने कहा कि यदि किसी मुल्क में हमारे प्राइम मिनिस्टर जाकर एक पॉलिटिकल पार्टी को सपोर्ट करेंगे, उसके लिए कैम्पेन करेंगे और किसी दूसरी पार्टी के Prime Minister/President बन गए, चाहे अमेरिका हो या कोई अन्य देश हो, ऐसे में उस देश के साथ हमारे रिश्ते क्या होंगे?

गहलोत ने कहा कि 70 साल के इतिहास में पहली बार हुआ होगा कि देश के प्राइम मिनिस्टर किसी दूसरे देश में जाकर पर्टिकुलर कैंडिडेट के बारे में और उसकी पार्टी के बारे में खुले रूप में कैम्पेन करें "अबकी बार ट्रंप सरकार", मैं समझता हूं इसकी जितनी आलोचना की जाए उतनी कम है।

साथ ही सीएम अशोक गहलोत ने आरोप लगाया कि सोशल मीडिया के माध्यम से नई पीढ़ी को गुमराह किया जा रहा है और उसके लिए करोड़ों रुपए खर्च किये जा रहे हैं, टीमें बैठी हुई है जिनका काम मोदी-मोदी-मोदी का माहौल बनाए रखना है लेकिन हकीकत में देश में जो बुद्धिजीवी, साहित्यकार,लेखक, पत्रकार, साइंटिस्ट हैं वे इनकी हरकतों को समझ चुके हैं ।

 


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More