BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

गडकरी से बोले NCP नेता, पवार ने कर दिया क्लीन बोल्ड, जानें सुरजेवाला-अखिलेश की भी प्रतिक्रियाएं

मुंबई। महाराष्ट्र की राजनीति में मंगलवार को एक बार फिर हाई वोल्टेज ड्रामा देखने को मिला। सुबह सुप्रीम कोर्ट के आदेश के कुछ देर बाद उप मुख्यमंत्री अजित पवार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने अपने-अपने पद से इस्तीफा दे दिया। इसके बाद से विपक्षी पार्टियों को जश्न मनाने का मौका मिल गया।

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) नेता नवाब मलिक ने ट्वीट कर कहा कि भाजपा नेता नितिन गडकरीजी कह रहे थे कि क्रिकेट और राजनीति में कभी भी और कुछ भी हो सकता है, शायद वे भूल गए थे शरद पवार इंटरनेशल क्रिकेट काउंसिल (आईसीसी) के अध्यक्ष रह चुके हैं, कर दिया ना क्लीन बोल्ड।

मलिक ने कहा कि मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस का अपने पद से इस्तीफा देना महाराष्ट्र की जनता की जीत है। कांग्रेस प्रवक्ता रणदीप सिंह सुरजेवाला ने ट्वीट कर फडणवीस और अजित पवार से माफी मांगने के लिए कहा है। सुरजेवाला ने एक अन्य ट्वीट में कहा कि आज का दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी व गृह मंत्री अमित शाह की जवाबदेही भी सुनिश्चित करने का है। उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और समाजवादी पार्टी अध्यक्ष अखिलेश यादव ने ट्वीट किया है कि आज संविधान दिवस पर संविधान को मानने वालों की जीत हुई है और नकारने वालों की करारी हार।

विशेष सांविधानिक शक्ति के दुरुपयोग के लिए नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए किसी और को भी इस्तीफा दे देना चाहिए, जिनकी ‘भोर की भूल’ ने आज देश को सारे विश्व के सामने शर्मिंदा किया है। उल्लेखनीय है कि सुप्रीम कोर्ट ने आज ही बुधवार को फ्लोर टेस्ट का आदेश दिया था, लेकिन फडणवीस व अजित ने इसका इंतजार किए बगैर ही इस्तीफा दे दिया।

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More