BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

'खतरों के खिलाड़ी 11' में दिव्यांका की जीत के लिए उनके समर्थन में खड़ी आकांक्षा पुरी

मुंबई। टीवी स्टार दिव्यांका त्रिपाठी को एडवेंचर रिएलिटी टेलीविजन शो 'फियर फैक्टर : खतरों के खिलाड़ी सीजन 11' में जीत मिले, इसके लिए अभिनेत्री आकांक्षा पुरी उनका समर्थन कर रही हैं। आकांक्षा कहती हैं, "मेरे जानने वालों में कई लोग इस साल खतरों के खिलाड़ी (केकेके) कर रहे हैं इसलिए कोई एक नाम लेना मेरे लिए मुश्किल है, लेकिन निश्चित रूप से मैं दिव्यांका त्रिपाठी को सपोर्ट कर रही हूं क्योंकि हम दोनों ने साथ में लंबा सफर तय किया है। हम दोनों एक ही होमटाउन और एक ही स्कूल से हैं। मुझे पता है कि वह क्या कर सकती है। वह एक मजबूत लड़की है और सभी प्रतिभागियों को कड़ी टक्कर देने के काबिल है। उन्हें केकेके में जीतते हुए देखकर गर्व का अनुभव होगा।"

वह आगे कहती हैं, "अगर मुझे चांस मिलता तो मैं जरूर केकेके में शामिल होती। मैंने दिव्यांका से कहा है कि शो से लौटने के बाद वह मुझे कुछ टिप्स और पूरा डिटेल्स दे ताकि इससे मुझे आगे मदद मिले।"


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More