BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने जीता यूरो 2020 का ‘गोल्डन बूट’

पुर्तगाल के फॉरवर्ड खिलाड़ी क्रिस्टियानो रोनाल्डो ने यूरो 2020 में भले ही चार मैच खेले हों, लेकिन इसके बावजूद उन्होंने टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल कर गोल्डन बूट का पुरस्कार जीता।

यूरो कप में चार मैच में पांच गोल किए

रोनाल्डो ने यूरो कप में चार मैच में पांच गोल किए। चेक गणराज्य के स्ट्राकर पैट्रिक स्किक के भी टूर्नामेंट में इतने ही गोल थे, लेकिन रोनाल्डो ने एक गोल में सहायक की भी भूमिका निभाई थी,जिसके आधार पर उन्होंने गोल्डन बूट जीता। टूर्नामेंट में सर्वाधिक गोल करने के मामले में तीसरे स्थान पर फ्रांस के करीम बेंजेमा हैं,जिनके नाम चार गोल हैं।

अपने देश के लिए खेलते हुए रोनाल्डो के हो गए 109 गोल

रोनाल्डो ने यूरो 2020 में हंगरी के खिलाफ 3-0 की जीत में दो गोल के साथ अपना खाता खोला। उन्होंने दूसरे मैच में जर्मनी के खिलाफ एक गोल किया। यह मैच पुर्तगाल 4-2 से हार गया था। रोनाल्डो ने अपने अगले मुकाबले में फ्रांस के साथ 2-2 से ड्रॉ में पेनल्टी स्पॉट से दो गोल दागे। यूईएफए के अनुसार, फ्रांस के खिलाफ किये गए दो गोलों की बदौलत रोनाल्डो के अपने देश के लिए खेलते हुए 109 गोल हो गए। इसके साथ ही उन्होंने ईरान के पूर्व फारवर्ड अली डेई के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी कर ली।

इटली बना यूरो चैंपियन

बता दें कि इटली ने रविवार की रात को खेले गये फाइनल में इंग्लैंड को पेनल्टी शूटआउट में 3-2 से हराकर यूरोपीय फुटबॉल चैंपियनशिप– यूरो 2020 का खिताब जीता। दोनों टीमें नियमित और अतिरिक्त समय तक 1-1 से बराबरी पर थी। यह दूसरा अवसर है जबकि इटली यूरो चैंपियन बना। जियानलुगी डोनारुम्मा ने अपनी बायीं तरफ डाइव लगाकर बुकायो साका का शॉट रोका और इस तरह से इंग्लैंड को अपने पसंदीदा वेम्बले स्टेडियम में लगातार तीसरी बार पेनल्टी शूटआउट में नाकामी हाथ लगी।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More