देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreजयपुर। खोह नागोरियान व कानोता थाना पुलिस ने सयुक्त कार्रवाई करते हुए मोबाइल चोर गिरोह का पर्दाफाश करते हुए गिरोह के दो बदमाशो को गिरफ्तार किया गया है और उनकी निशानदेही के आधार पर चोरी के करीब 60 मोबाइल बरामद किए गए है।
पुलिस उपायुक्त जयपुर पूर्व राहुल जैन ने बताया कि आबिद अली (24) निवासी फिरोजाबाद यूपी हाल खोह नागोरियान व गुलशाद उर्फ शाहरूख (18) निवासी लूणियावास खोह नागोरियान को गिरफ्तार कर उनके पास से 60 मोबाइल बरामद किये गए।
पूछताछ मेे सामने आया कि आरोपित चोरी वाले स्थान की रैकी कर चोरी की वारदात को अंजाम देते है और वहीं एक व्यक्ति बाहर पुलिस गश्त का ध्यान रखता है, साथी शटर तोडकर अन्दर घुस कर चोरी करते है। आरोपितो ने खोहनागोरियान, कानोता, मालवीयनगर मे चेारी करने की वारदात करना कबूला है।
पुलिस टीम ने खोहनागोरियान थाना से 49 तथा कानोता काना मे 11 मोबाइल जब्त किये गये। फिलहाल आरोपितों से पूछताछ की जा रही है, पूछताछ में अन्य कई वारदाते खुलने की आशंका जताई जा रही है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
वोट चोरी का शिगूफा छोड़, ये लोग ढोंग कर रहे हैं: गिरिराज सिंह
अब और नहीं, जनता जाग गई.....वोट चोरी पर बोले राहुल गांधी
उज्जैन के महाकालेश्वर मंदिर की भस्म आरती में मोबाइल प्रतिबंधित