BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कोरोना वायरस: स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी का निधन

चंडीगढ़। स्वर्ण मंदिर के पूर्व हजूरी रागी और पदमश्री निर्मल सिंह खालसा का गुरुवार सुबह पंजाब के अमतसर में एक अस्पताल में हदय गति रूकने से मृत्यु हो गई। उनका एक दिन पहले ही कोरोनावायरस परीक्षण पॉजिटिव निकला था। इसके साथ ही कोविड-19 के कारण पंजाब में मरने वालों की संख्या बढ़कर पांच हो गई।
62 वर्षीय निर्मल सिंह हाल ही में यूके से लौटे थे और अमृतसर के गुरु नानक देव अस्पताल में उनका इलाज चल रहा था।
सांस लेने में दिक्केत और चक्कर आने की शिकायत के बाद उन्हें 31 मार्च को अस्पताल में भर्ती कराया गया था।
29 मार्च को श्री गुरु रामदास रिसर्च इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंसेज में उनका परीक्षण कियर गया इसके बाद उन्हें गुरु नानक अस्पताल में भेजा गया।
स्थानीय पुलिस ने अमृतसर में इस घातक वायरस के प्रसार को रोकने के लिए निर्मल सिंह के आस-पास के घरों को सील कर दिया है।
निर्मल सिंह पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित होने वाले स्वर्ण मंदिर के पहले हजूरी रागी थे। उन्हेंस 2009 में यह सम्माुन मिला था। अभी विदेश से लौटने के बाद उन्होंने दिल्ली और कुछ अन्य स्थानों पर बड़े धार्मिक आयोजन किए थे।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More