BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कोरोना फैला हुआ है, लोग संकट में हैं, IIFA की क्या जरुरत है : शिवराज

भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आईफा को तमाशा करार देते हुए कहा कि आईफा का राज्य में आयोजन नहीं होगा। गांधी जयंती के मौके पर शुक्रवार को गांधी भवन में आयोजित समारोह में हिस्सा लेने के बाद संवाददाताओं के सवालों का जवाब देते हुए मुख्यमंत्री चौहान ने कहा कि, "कोरोना फैला हुआ है, लोग संकट में हैं, आईफा की क्या जरुरत है। आईफा जैसे तमाशे को मैं पसंद नहीं करता। पता चला है कि कई उद्योगपतियों से राशि वसूली गई है। एक कंपनी से खबर आई कि उनसे चार करोड़ रूपये ले लिए गए, आईफा के नाम पर।"

उन्होंने आगे कहा कि "आईफा के नाम पर किन-किन से राशि वसूली गई है, इसका पता किया जाएगा। यह ठीक नहीं है, अगर राशि लेना ही है तो कोरोना के लिए लो। आईफा नहीं होगा, आईफा के तमाशे की जरुरत नहीं है।"

ज्ञात हो कि राज्य की पूर्ववर्ती कमल नाथ की सरकार ने इंदौर और भोपाल में आईफा के आयोजन का फैसला लिया था। यह आयोजन मार्च 2021 में प्रस्तावित था।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More