देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreचंडीगढ़। पंजाब सरकार ने राज्य में 1 मई तक लॉकडाउन बढ़ाने का फैसला किया है। पंजाब में कोरोना के अब तक कुल 130 मामले सामने आए हैं। इनमें से 4 जहां पूरी तरह ठीक हो चुके हैं, वहीं अब तक 10 लोगों की संक्रमण से मौत हो चुकी है।
पंजाब में कर्फ्यू या लॉकडाउन की अवधि 1 मई तक बढ़ा दी गई है। ऐसे में लोगों को कोरोना से बचने के लिए घरों में ही रहना होगा। मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह ने मंत्रिमंडल की बैठक में सर्वसम्मित से यह निर्णय लिया है। इसका सख्ती से पालन कराने के निर्देश भी जारी कर दिए है।मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में लॉकडाउन अभी जारी रहेगा, क्योंकि अगर इसे खोल दिया गया तो संक्रमण ज्यादा फैलेगा और इससे संकट बढ़ सकता है। लेकिन प्रदेश में कर्फ्यू लगने से एक अच्छी बात भी हुई है। प्रदेश में नशा तस्करी की चेन टूट गई। इससे हम खुश हैं और इस दिशा में आगे काम किया जाएगा। इसके लिए एक टास्क फोर्स लगा दी गई है, जो रणनीति बना रही है।
साभार-khaskhabar.com












