देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreदेश में कोरोना महामारी के हालात की समीक्षा के मद्देनजर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी शुक्रवार को लगातार तीन उच्च-स्तरीय बैठक करने वाले हैं, जिसके लिए उन्होंने शुक्रवार को तीन उच्च स्तरीय बैठकें बुलाई हैं।
इस प्रकार रहेगी पीएम की बैठकों की रूपरेखा
केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के अनुसार प्रधानमंत्री मोदी सुबह नौ बजे कोरोना के हालात पर समीक्षा बैठक करेंगे। इसके बाद 10 बजे कोरोना से सबसे ज्यादा प्रभावित राज्यों के मुख्यमंत्रियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से बैठक करेंगे। तीसरी बैठक 12:30 बजे करेंगें, जिसमें वे देश के ऑक्सीजन उत्पादन करने वाली कंपनियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से चर्चा करेंगे।
वहीं, शाम 5 बजे प्रधानमंत्री पश्चिम बंगाल के लोगों को वर्चुअल माध्यम से संबोधित करेंगे। इससे पहले वे पश्चिम बंगाल के चार जिलों में चार रैलियों में भाग लेने वाले थे। लेकिन कोरोना की स्थिति को देखते हुए उन्होंने पश्चिम बंगाल का दौरा रद्द कर दिया है।
राष्ट्र के नाम सम्बोधन में की थी राहत की बात
इससे पूर्व बीते मंगलवार को प्रधानमंत्री ने राष्ट्र के नाम सम्बोधन में कहा था कि ऑक्सीजन प्रॉडक्शन और सप्लाई को बढ़ाने के लिए भी कई स्तरों पर उपाय किए जा रहे हैं। राज्यों में नए ऑक्सीजन प्लांट्स हों, एक लाख नए सिलेंडर पहुंचाने हों, औद्योगिक इकाइयों में इस्तेमाल हो रही ऑक्सीजन का मेडिकल इस्तेमाल हो, ऑक्सीजन रेल हो, इसका हरसंभव प्रयास किया जा रहा है।













Related Items
75 का सवाल: क्या भाजपा तलाशेगी मोदी का विकल्प ?
अमेरिकी टैरिफ के बीच बोले पीएम मोदी, किसानों और छोटे उद्योगों का कल्याण हमारी 'सर्वोच्च प्राथमिकता'
खराब कानून व्यवस्था के कारण हरियाणा के हालात बेहद चिंताजनक, पुलिस पर सीएम की पकड़ नहीं : दुष्यंत चौटाला