BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री ने नागपुर में पहले तरल प्राकृतिक गैस-एसएनजी संयंत्र का उद्घाटन किया

केन्द्रीय सड़क परिवहन और राजमार्ग मंत्री नितिन गड़करी ने आज नागपुर में पहले तरल प्राकृतिक गैस-एसएनजी संयंत्र का उद्घाटन किया। उन्होंने कहा कि एलएनजी स्वच्छ और किफायती ईंधन है जो परिवहन लागत कम करने में सक्षम है। इससे रोज़गार के व्यापक अवसर पैदा किए जा सकते हैं। एलएनजी भविष्य का ईंधन है और इससे परिवहन क्षेत्र में क्रांति होगी।

देश का पहला निजी एलएनजी संयंत्र वैद्यनाथ आयुर्वेदिक समूह ने नागपुर-जबलपुर राजमार्ग के निकट केम्टी रोड़ पर स्थापित किया है।

श्री गड़करी ने बताया कि केन्द्र सरकार परंपरागत ईंधन के विकल्प के रूप में ईथनोल, इलेक्ट्रिक, सीएनजी और एलएनजी उपलब्ध करा रही है। उन्होंने कहा कि देश में चीनी और चावल का अतिरिक्त उत्पादन हो रहा है। उन्होंने सुझाव दिया कि ऐसे अतिरिक्त उत्पादन का इस्तेमाल जैव ईंधन निर्मित करने में किया जा सकता है।

केन्द्रीय मंत्री ने कहा कि फ्लेक्स इंजन पैट्रोल और ईथनोल दोनों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। उन्होंने कहा कि देश में वाहन निर्माताओं के लिए वाहनों में फ्लेक्स ईंजन लगाना अनिवार्य बनाने की नीति पर विचार किया जा रहा है।

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More