BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

केंद्रीय मंत्री ने कहा, मनोज तिवारी को मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही करेंगे आराम

नई दिल्ली। अगले साल के शुरुआती महीनों में दिल्ली विधानसभा के चुनाव होने हैं। यहां फिलहाल आम आदमी पार्टी (आप) की सरकार है और मुख्यमंत्री का जिम्मा अरविंद केजरीवाल के पास है। आगामी चुनाव के लिए राजनीतिक दलों ने कमर कस ली है। रविवार को यहां आयोजित एक कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) चुनाव मौजूदा प्रदेश अध्यक्ष मनोज तिवारी के नेतृत्व में ही लड़ेगी।

उन्होंने कहा कि भाजपा दिल्ली विधानसभा का चुनाव मनोज तिवारीजी के नेतृत्व में ही लड़ेगी। हम उन्हें मुख्यमंत्री बनाने के बाद ही आराम करेंगे। पुरी ने जब यह बात कही तो खुद मनोज तिवारी व राष्ट्रीय महामंत्री अनिल जैन मंच पर मौजूद थे। इसके अलावा पुरी ने दिल्ली में पीने के पानी की गुणवत्ता वाले सियासी मसले पर भी विचार व्यक्त किए। पुरी ने कहा कि केजरीवालजी कह रहे हैं कि दिल्ली का पानी इतना खराब नहीं है। अरे भाई, अगर खराब नहीं है तो एक लीटर पीकर दिखा दो पता लग जाएगा खराब है कि नहीं है। पुरी और केंद्रीय गृह राज्य मंत्री नित्यानंद राय भाजपा के सह-चुनाव प्रभारी हैं। केंद्रीय मंत्री प्रकाश जावड़ेकर को राज्य का चुनाव प्रभारी नियुक्त किया गया है।

 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More