BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

कुणाल कोहली: 'रामयुग' में राम की कहानी का प्रसार करने से फैलेगी सकारात्मकता

मुंबई| निर्देशक कुणाल कोहली कहते है कि उनकी आगामी पौराणिक वेब श्रृंखला 'रामयुग' भगवान राम की कहानी को बयान करती है। इस समय में जब लोग इस महामारी में निराशा महसूस कर रहे हैं तो इससे सकारात्मकता और आशा का प्रसार होगा। कोहली कहते हैं, "देश बेहद कठिन समय से गुजर रहा है और हम आशा करते हैं कि इस महाकाव्यात्मक कहानी का फिर से कहना उन्हें प्रेरित करेगा और उनके परिवारों को शक्ति देगा जो एक साथ बैठकर इस कहानी को देख सकते हैं।"

वे कहते हैं, "राम की कहानी को भारत के कुछ महानतम लेखकों द्वारा संस्कृत और क्षेत्रीय भाषाओं दोनों में लिखा गया है। युवा दर्शकों के समक्ष इस कहानी को एक अनूठे ढंग से पेश कर पाने के चलते मैं खुद को सम्मानित महसूस कर रहा हूं।"

इस शो में दिगंथ मनचले, अक्षय डोगरा, ऐश्वर्या ओझा, कबीर दूहन सिंह, विवान भटेना, नवदीप पल्लापोलू, अनीश जॉन कोकेन, शिशिर मोहन शर्मा, जतिन सियाल, श्वेता गुलाटी, सुपर्णा मारवाह, ममता वर्मा, टिस्का चोपड़ा, दलीप ताहिल और अनूप सोनी शामिल हैं।

अमिताभ बच्चन और उस्ताद जाकिर हुसैन को लेकर 'जय हनुमान' शो का एक संगीत वीडियो पिछले सप्ताह जारी किया गया था। यह शो 6 मई को एमएक्स प्लेयर पर रिलीज होगा।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More