BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

कानून व्यवस्था को बेहतर करने के लिए पुलिस विभाग में जल्द की जाएगी भर्तियां: अनिल विज

चंडीगढ़। हरियाणा के गृहमंत्री अनिल विज ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था को और बेहतर बनाने के लिए शीघ्र ही पुलिस विभाग में भर्ती की जाएगी। इसके लिए पुलिस बल की ताजा गणना करने के निर्देश दिए गए हैं।
विज ने कहा कि इस संबंध में पूरी समीक्षा की जा रही है और रिपोर्ट मिलते ही उचित कदम उठाएं जाएंगे। उन्होंने कहा कि उनके पास प्रतिदिन 500 से 600 शिकायतें आ रही हैं, जिनमें अधिकतर पुलिस से संबंधित है। इसलिए सभी जिलों से पैंडिंग एफआईआर की संख्या और लम्बित समय अवधि की जानकारी मांगी गई है। इस बारें में रिपोर्ट मिलने पर जांच में देरी के कारणों का परीक्षण कर संबंधित कर्मचारियों या अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। इससे संबंधित जानकारी प्रदेश का कोई भी नागरिक उन्हें व्यक्तिगत मिलकर भी दे सकता है। राज्य में नशे की चेन को तोडऩे के लिए सरकार प्रत्येक स्तर पर ठोस कदम उठा रही हैं।
गृहमंत्री ने कहा कि देश के इतिहास में 11 दिसम्बर का सुनहरी दिवस रहा है, जब मूल भारत के नागरिकों को उनकी नागरिकता का अधिकार प्राप्त हुआ है। इसके लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी एवं केन्द्रीय गृहमंत्री अमित शाह बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि एक मामले में संबंधित पंचकूला एसएचओ को लाइन हाजीर कर दिया है तथा अन्य के खिलाफ भी नियमानुसार कार्रवाई की गई है। इस मामले में किसी महिला आईपीएस अधिकारी से जांच करवाने के निर्देश दिए। इसी दौरान अदालत में महिला ने अपने बयान भी बदल लिए है। इसके बावजूद भी विभाग उसकी पूरी जांच करवा रहा है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।
विज ने कहा कि वर्ल्ड कॉलेज ऑफ मेडिकल साईंस एंड रिसर्च, झज्जर के विद्यार्थियों की समस्या का समाधान किया जा रहा है। इसके लिए उनके स्थानांनतरण के आदेश दिए गए हैं, जिसके लिए एमसीआई की अनुमति भी आवश्यक है। इसके बावजूद किसी भी विद्यार्थी को परीक्षा देने से नहीं रोका गया है, इसलिए उन्हें अपनी परीक्षा की तैयारी करते रहना चाहिए।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More