BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

कच्चे तेल में आई नरमी के बाद पेट्रोल, डीजल के दाम स्थिर

नई दिल्ली । बीते सप्ताह के आखिर में अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में आई नरमी के बाद पेट्रोल और डीजल के दाम में वृद्धि पर फिर विराम लग गया। तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन की वृद्धि के बाद रविवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया। हालांकि पेट्रोल का भाव देशभर में रिकॉर्ड उंचे स्तर पर बना हुआ है। बीते सप्ताह के आखिर में बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में करीब तीन डॉलर प्रति बैरल की गिरावट दर्ज की गई। ब्रेंट का भाव 65 डॉलर प्रति बैरल के नीचे आ गया है।

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का भाव रविवार को बिना किसी बदलाव के क्रमश: 91.17 रुपये, 91.35 रुपये, 97.57 रुपये और 93.11 रुपये प्रति लीटर पर बना हुआ था। वहीं, डीजल की कीमतें भी दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में स्थिरता के साथ क्रमश: 81.47 रुपये, 84.35 रुपये, 88.60 रुपये और 86.45 रुपये प्रति लीटर पर बनी हुई थीं।

तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में एक दिन पहले दिल्ली में 24 पैसे, कोलकाता और मुंबई में 23 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की थी। डीजल के दाम में भी दिल्ली और कोलकाता में 15 पैसे, मुंबई में 16 पैसे और चेन्नई में 14 पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की गई थी।

अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज (आईसीई) पर बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड का मई डिलीवरी अनुबंध शुक्रवार को बीते सत्र से 2.54 फीसदी की गिरावट के साथ 64.43 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ जबकि सप्ताह के दौरान ब्रेंट का भाव 67 डॉलर प्रति बैरल के उपर चला गया था।

न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज (नायमैक्स) पर वेस्ट टेक्सस इंटरमीडिएट (डब्ल्यूटीआई) का अप्रैल अनुबंध बीते सत्र से 3.01 फीसदी की गिरावट के साथ 61.62 डॉलर प्रति बैरल बंद हुआ।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More