BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ओडिशा के CM पटनायक ने कहा, NRC का समर्थन नहीं करेंगे, नागरिकों से की शांति की अपील

भुवनेश्वर। बीजू जनता दल (बीजद) के अध्यक्ष और ओडिशा के मुख्यमंत्री नवीन पटनायक ने बुधवार को स्पष्ट कर दिया कि उनकी पार्टी राष्ट्रीय नागरिक रजिस्टर (एनआरसी) का समर्थन नहीं करेगी। उन्होंने नागरिकों से शांति बनाए रखने और अफवाह फैलाने वालों से सावधान रहने की अपील भी की।

पटनायक ने नई दिल्ली रवाना होने से पहले संवाददाताओं से कहा, लोकसभा और राज्यसभा दोनों में बीजू जनता दल के सांसदों ने स्पष्ट कर दिया है कि हम एनआरसी का समर्थन नहीं करते हैं। मुख्यमंत्री गुरुवार को नई दिल्ली में महात्मा गांधी की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में समिति की दूसरी बैठक में भाग लेंगे।

नागरिकों से शांति बनाए रखने की अपील करते हुए उन्होंने कहा कि नागरिकता संशोधन अधिनियम (सीएए) 2019 का भारतीय नागरिकों से कोई लेना-देना नहीं है और यह केवल विदेशियों से संबंधित है। हाल ही में मुख्यमंत्री ने मुस्लिम समुदाय को आश्वासन दिया था कि उनकी सरकार राज्य में एनआरसी को लागू नहीं करेगी।

एकता और विविधता हमारी ताकत : ममता 

कोलकता। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बुधवार को अल्पसंख्यक अधिकार दिवस के मौके पर कहा कि एकता व विविधता भारत देश की ताकत है और सभी बराबर और एकजुट हैं। अपने आधिकारिक ट्विटर हैंडल से ट्वीट करते हुए मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने कहा कि आज अल्पसंख्क अधिकार दिवस है। हम सभी बराबर और एकजुट हैं। एकता और विविधता हमारी ताकत है।

ममता बनर्जी ने कहा कि पिछले साढ़े आठ वर्षों के दौरान उनकी सरकार ने दो करोड़ से अधिक छात्रों को छात्रवृत्ति दी है। उन्होंने कहा कि आपको यह जानकर खुशी होगी कि बंगाल में हमारी सरकार ने 2.03 करोड़ अल्पसंख्क छात्रों को छात्रवृत्ति प्रदान की है। यह लगभग 24 गुना अधिक है। भारत में अल्पसंख्यकों के लिए राष्ट्रीय अल्पसंख्यक आयोग द्वारा अल्पसंख्यक अधिकार दिवस मनाया जाता है। यह सभी अल्पसंख्यक समुदायों के धार्मिक सद्भाव, सम्मान और बेहतर समझ पर केंद्रित होता है।
 साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More