BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

एशेज सीरीज : स्टोक्स के शतक की बदौलत इंग्लैंड ने 1 विकेट से जीता रोमांच

लीड्स। पिछले महीने इंग्लैंड को अपनी ही धरती पर वनडे विश्व कप जिताने वाले बेन स्टोक्स एक बार फिर हीरो बन गए। स्टोक्स ने इस बार एशेज सीरीज में यह कमाल किया है। स्टोक्स के नाबाद शतक की बदौलत इंग्लैंड ने ऑस्ट्रेलिया के मुंह से जीत छीन ली। इंग्लैंड ने आज रविवार को यहां खेले के चौथे दिन तीसरे टेस्ट में 359 रन के मुश्किल लक्ष्य को एक विकेट रहते हासिल कर लिया। 

स्टोक्स ने 219 गेंदों पर 11 चौकों और 8 छक्कों की बदौलत नाबाद 135 रन ठोके। उन्होंने अंतिम विकेट के लिए जैक लीच (1) के साथ 10वें विकेट के लिए 10.2 ओवर में 76 रन की साझेदारी की। यह इंग्लैंड की चौथी पारी में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे बड़़ी जीत है। 

इसके साथ ही पांच मैच की सीरीज 1-1 से बराबर हो गई है। पहला टेस्ट ऑस्ट्रेलिया ने जीता था, जबकि दूसरा टेस्ट बरसात की बाधा के कारण ड्रॉ रहा। ऑस्ट्रेलिया ने इस टेस्ट की पहली पारी में 179 और दूसरी में 246 रन बनाए थे। इंग्लैंड पहली पारी में सिर्फ 67 रन पर ढेर हो गया था।

साभार-khaskhabar.com

 

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More