BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

एयरसेल-मैक्सिस मामला : ED और CBI ने जांच पूरी करने के लिए मांगा और वक्त

नई दिल्ली। पूर्व केंद्रीय मंत्री पी. चिदंबरम और उनके बेटे कार्ति के खिलाफ एयरसेल-मैक्सिस मामले की जांच पूरी करने के लिए केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) और प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) द्वारा और वक्त मांगे जाने के बाद दिल्ली कोर्ट ने गुरुवार को इस मामले पर सुनवाई 4 मई तक के लिए स्थगित कर दी है।

दोनों जांच एजेंसियों ने 14 फरवरी को कोर्ट के सामने एक स्टेटस रिपोर्ट पेश की थी। बीते साल इस मामले को स्थगित कर दिया गया था, लेकिन बाद में इसे फिर से शुरू किया गया। कोर्ट की कार्यवाही के दौरान ईडी ने कोर्ट से कहा कि चार अलग-अलग देशों को अनुरोध पत्र भेजा गया है और उनकी प्रतिक्रिया का इंतजार किया जा रहा है।

एडिशनल सोलिसीटर जनरल संजय जैन ने सीबीआई के विशेष न्यायाधीश अजय कुमार कुहर से कहा कि जांच पूरी होने में अभी वक्त है, इसलिए बहस को टाला जा सकता है। स्टेटस रिपोर्ट देखने के बाद न्यायाधीश ने मामले को 4 मई तक के लिए स्थगित कर दिया।

 

 साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More