देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreसैन फ्रांसिस्को। हाल ही में लांच 10.2 इंच के एंट्री लेवल आईपैड की आपूर्ति बुधवार से शुरू हो गई है, जिसकी प्री-बुकिंग 10 सितंबर से शुरू हुई थी।
कंपनी ने मंगलवार को अपने ब्लॉग में लिखा, "नए सातवी पीढ़ी के आईपैड की आपूर्ति बुधवार से शुरू हो गई है और स्टोर्स पर यह इस सप्ताह के अंत से उपलब्ध होगी, जिसकी कीमत महज 329 डॉलर से शुरू होती है। नया आईपैड अधिक स्क्रीन क्षेत्र के साथ फुल साइज स्मार्ट कीबोर्ड को सपोर्ट करती है, साथ ही आईपैडओएस के साथ नया आईपैड अनुभव मुहैया कराती है।"
एप्पल ने पहले कहा था कि नया आईपैड 30 सितंबर से स्टोर्स पर उपलब्ध होगा।
एप्पल के नए आईपैड में 10.2 इंच का रेटिना डिस्प्ले है और यह ए10 फ्यूजन चिपसेट से संचालित है। यह आईपैड ओएस के साथ आएगा, जिसमें होम स्क्रीन को रिडिजायन किया गया है और स्ल्पिट व्यू को उन्नत बनाया गया है। इसके साथ इसमें विभिन्न एप्स के बीच में स्विच करने की सुविधा है।
इस डिवाइस का वजन वाई-फाई मॉडल के लिए महज 483 ग्राम है। यह 32 जीबी और 128 जीबी के मॉडल में उपलब्ध है। इसके 128 जीबी मॉडल की कीमत 100 डॉलर अधिक है।
यह 8 मेगापिक्सल का रियर कैमरा और 1.2 मेगापिक्सल के फ्रंट कैमरा के साथ आता है।गई।साभार-khaskhabar.com













Related Items
राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी
कमलिनी मुखर्जी: कविताओं से शुरू हुआ सफर, फिर सिनेमा की दुनिया की बनीं चर्चित अभिनेत्री
ऑस्ट्रेलिया दौरे से पहले 'रन मशीन' विराट कोहली ने लंदन में शुरू की ट्रेनिंग