BREAKING NEWS

मीडियाभारती वेब सॉल्युशन अपने उपभोक्ताओं को कई तरह की इंटरनेट और मोबाइल मूल्य आधारित सेवाएं मुहैया कराता है। इनमें वेबसाइट डिजायनिंग, डेवलपिंग, वीपीएस, साझा होस्टिंग, डोमेन बुकिंग, बिजनेस मेल, दैनिक वेबसाइट अपडेशन, डेटा हैंडलिंग, वेब मार्केटिंग, वेब प्रमोशन तथा दूसरे मीडिया प्रकाशकों के लिए नियमित प्रकाशन सामग्री मुहैया कराना प्रमुख है- संपर्क करें - 0129-4036474

ऋषि को याद कर भावुक हुईं नीतू, शेयर किया पोस्ट

मुंबई| बॉलीवुड के दिग्गज दिवंगत अभिनेता ऋषि कपूर के निधन के आज एक साल पूरा हो गया है। इस मौके पर उनकी पत्नी और अभिनेत्री नीतू कपूर ने एक भावुक कर देने वाला पोस्ट लिखा है और साथ में दोनों की एक पुरानी ब्लैक एंड व्हाइट तस्वीर भी साझा की हैं। नीतू ने इंस्टाग्राम पर लिखा है, "पिछला साल दुनिया के लिए बहुत दुख और उदासीभरा रहा है। हमारे लिए यह शायद कुछ और ज्यादा था क्योंकि हमें उन्हें खोया था। एक भी दिन ऐसा नहीं गया है जब हमने उन्हें याद नहीं किया है या उनके बारे में बात नहीं की है क्योंकि वह हमारे अस्तित्व का हिस्सा थे।"

वह आगे लिखती हैं, "कभी उनके बेहतर सलाहों, तो कभी उनकी ठिठोली या उनकी कही गई बातों का जिक्र होता है। होठों पर पर मुस्कान लिए हमने उन्हें पूरे साल सेलिब्रेट किया है, क्योंकि वह हमारे दिलों में हमेशा रहेंगे। हमने यह मान लिया है कि जिंदगी उनके बिना अब वैसी कभी नहीं रहेगी। लेकिन जिंदगी आगे बढ़ती रहेगी। हैशटैग ऋषिकपूर।"

ल्यूकेमिया से दो साल तक संघर्ष करने के बाद बीते साल 30 अप्रैल को मुंबई में ऋषि कपूर का निधन हुआ था।


साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्वतंत्रता सेनानी पं. हुकम सिंह गौतम की पुण्यतिथि मनाई

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

पुरानी कहावत और नया भारत

Read More