देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreबाराबंकी। भारतीय जनता पार्टी के विधायक शरद अवस्थी उन लोगों में से हैं, जो अपनी क्षमता का गलत इस्तेमाल करते हैं। जहां देश में ऑक्सीजन के लिए हाहाकर मची हुई है, लोग कतारों में खड़े होकर अपने परिजनों के लिए ऑक्सीजन सिलेंडर के मिलने का इंतजार कर रहे हैं, वहीं शरद अवस्थी सबके सामने अपनी गाड़ी में ऑक्सीजन सिलेंडर रखकर चलते बने दिखाई दिए। खबरों के मुताबिक, विधायक की गाड़ी (यूपी 41 एई 0111) बुधवार को बाराबंकी के सफेदाबाद कोतवाली सर्कल में स्थित सारंग ऑक्सीजन प्लांट पहुंची और कुछ ही देर बाद ऑक्सीजन लादकर वहां से चलते बनी।
जहां प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने स्पष्ट रूप से यह कह दिया है कि ऑक्सीजन सिलेंडर केवल कोरोना के इलाज के लिए समर्पित अस्पतालों को ही दिए जाएंगे, वहीं शरद अवस्थी की इस गतिविधि को देखते हुए ऐसा लगता है कि यह नियम शायद उन पर लागू नहीं होता है।
जब सारंग ऑक्सीजन प्लांट में पहुंचे हुए कुछ पत्रकार फोटो खींचने लगे, तो शरद अवस्थी के लोगों और उनके ड्राइवर ने न केवल उन्हें धमकी दी, बल्कि गंभीर परिणाम भुगतने की भी बात कही।
जिले का कोई भी अधिकारी फिलहाल इस घटना पर टिप्पणी करने के लिए तैयार नहीं है।
साभार-khaskhabar.com













Related Items
बिहार : गंगा का जलस्तर उच्चतम बाढ़ स्तर पार करने की आशंका, आपदा प्रबंधन विभाग ने जारी किया अलर्ट
1 सितंबर से जेब पर असर : कॉमर्शियल सिलेंडर 11.50 रुपए व दूध 9 रुपए तक महंगा, टाटा-हुंडई की कारें भी हुईं महंगी, पढ़ें 5 बड़े बदलाव
आज से देशभर में लागू हुए 6 बड़े बदलाव : रेल सफर महंगा, आधार जरूरी, कॉमर्शियल सिलेंडर सस्ता