देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreलखनऊ। उत्तर प्रदेश में कोरोना वायरस से संक्रमितों लोगों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है। आज कोरोना वायरस के सहारनपुर में 26 और मुरादाबाद में 21 लोगों की जांच रिपोर्ट कोरोना पॉजिटिव आई है। उत्तर प्रदेश में अब संक्रमितों की संख्या 1405 हो गई है। राज्य के प्रमुख सचिव (चिकित्सा एवं स्वास्थ्य) अमित मोहन प्रसाद ने बुधवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि उत्तर प्रदेश के पीलीभीत, लखीमपुर खीरी, हाथरस, बरेली, प्रयागराज, शाहजहांपुर, महाराजगंज, बाराबंकी, हरदोई और कौशांबी में बुधवार को कोरोना मुक्त घोषित कर दिए गए हैं।
वहीं, अलीगढ़ और लखनऊ में लॉकडाउन का उल्लंघन करने वालों ने पुलिस पर पथराव किया। कैंट थाना क्षेत्र के सदर इलाके में लाॅकडाउन का उलंघन करने वालों ने पुलिस के ऊपर पथराव किया है। लॉकडाउन में घरों से निकलकर रेलवे क्रॉसिंग पार कर दूसरे क्षेत्र में जा रहे लोगों को पुलिस के रोके पर पुलिस और लोगों के बीच झड़प हुई है।पथराव में कैंट थाने का एक सिपाही पत्थर लगने से घायल हो गया है। मौके पर अतिरिक्त पुलिस बल तैनात की गई है। वहीं पथराव करने वाले उपद्रवी फरार हो गए।
मेरठ में दो और कोरोना संक्रमित मिले...
मेरठ में बुधवार को दो और कोरोना संक्रमित मिले हैं। ये संक्रमित भाजपा महानगर महानगर कार्यकारिणी सदस्य और उनके भाई हैं। कल ही उनके पिता को कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई थी। इसके बाद स्वास्थ्य विभाग ने महानगर कार्यकारिणी सदस्य समेत परिवार के अन्य सदस्यों के सैंपल जांच के लिए भेजे थे, जिसमें दोनों भाइयों को कोरोना वायरस की पुष्टि हुई है।
दूसरी ओर, मेरठ के मवाना सीएचसी पर तैनात डाॅक्टर की संदिग्ध हालत में आज सुबह मौत होने से स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया। डॉक्टर मेरठ के नेशनल इंटर काॅलेज में ड्यूटी कर रहे थे। जहां से आज सुबह मवाना अपने घर लौटते वक्त वह रास्ते में बेहोश हो गए। पीछे से आ रहे साथी डाॅक्टर ने उन्हें तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया जहां उपचार के दौरान सुबह साढ़े नौ बजे उन्होंने दम तोड़ दिया। फिलहाल कोरोना की जांच कराई जा रही है। रिपोर्ट आने के बाद शव परिजनों को दिया जाएगा। शव मोर्चरी में रखवा दिया गया है।
साभार-khaskhabar.com












