देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि
Read Moreलखनऊ। देश में कोरोना वायरस से मरीजों की संख्या बढती जा रही है। उत्तरप्रदेश में भी मरीजों की संख्या इजाफा होता जा रहा है।
स्वास्थ्य विभाग के मुख्य सचिव अमित मोहन ने बताया कि उत्तर प्रदेश में कुल संक्रमित मरीजों की संख्या 2115 हो चुकी है, जिनमें एक्टिव मरीजों की संख्या 1602 है. इसके अलावा 36 लोगों की अब तक कोरोना वायरस के कारण मौत हो चुकी है। वहीं कल 4071 सैंपल टेस्ट किए गए।
उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह अवनीश कुमार अवस्थी ने कहा कि 8140 औद्योगिक इकाइयों में लगभग 3,43,000 श्रमिक काम कर रहे हैं। इनमें से 294 सतत प्रक्रिया वाली इकाइयां हैं। 40 चीनी मीलों ने गन्ना कटाई और पिराई का अपना काम पूरा कर लिया है। उत्तरप्रदेश के अपर मुख्य सचिव गृह ने बताया कि 29 लाख 8 हज़ार श्रमिकों को 1000 रुपए की धनराशि का भुगतान किया गया है। कुल 290 करोड़ रुपया बांटा गया है।
साभार-khaskhabar.com












