BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ईडी ने धनशोधन की जांच के संबंध में हितेश पटेल, सुरेश पटेल को गिरफ्तार किया

नई दिल्ली । प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कहा कि उसने 325 करोड़ रुपये के धनशोधन मामले की जांच के संबंध में, शिनगो प्लांटेशन प्राइवेट लिमिटेड के निदेशकों हितेश पटेल और सुरेश एन पटेल को गिरफ्तार किया है। यहां एक ईडी अधिकारी ने कहा कि पीएमएलए की धाराओं के तहत दोनों निदेशकों को गिरफ्तार किया गया है। अधिकारियों ने दोनों की गिरफ्तारी के लिए तमिलनाडु स्थित लगभग 20 समूह के एक नेटवर्क का प्रयोग किया।

अधिकारी ने कहा कि जांच के दौरान, यह पाया गया कि क्रेडिट पत्र (एलसी) और नकद क्रेडिट (सीसी) सीमा या कृषि अवधि ऋण को बिना किसी बिजनेस के समूह की कंपनियों में अधिक फंड अर्जित करने के उद्देश्य से ट्रांसफर किया गया।

अधिकारी ने कहा कि एक दिवसीय हिरासत के बाद, शुक्रवार को एक विशेष अदालत ने दोनों आरोपियों को 10 दिनों की ईडी की हिरासत में भेज दिया।

 


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More