BREAKING NEWS

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’ || लखनऊ : अखिलेश का दावा, SIR पर चुनाव आयोग में ही मतभेद, बताया- लोकतंत्र के लिए घातक || चेन्नई : राहुल गांधी अगले महीने तमिलनाडु में कर सकते हैं 'छात्रों की गूंज' कार्यक्रम || उत्तर प्रदेश : गोंडा में मुठभेड़ के बाद तीन गौतस्कर गिरफ्तार, बहराइच में शातिर अपराधी पुलिस की गोली लगने से घायल

ईडी ने अनिल देशमुख के दो सहयोगियों को किया गिरफ्तार, महाविकास अघाड़ी ने किया विरोध

मुंबई। प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने शनिवार को कथित 'हफ्ता' मामले में महाराष्ट्र के पूर्व गृह मंत्री अनिल देशमुख के दो सहयोगियों को गिरफ्तार किया। दोनों के नाम कुंदन शिंदे और संजीव पलांडे हैं, जो राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता देशमुख के साथ निजी कर्मचारी के रूप में काम कर रहे हैं।

यह कार्रवाई ईडी द्वारा देशमुख के अलावा उनके सहयोगियों के नागपुर और मुंबई आवासों पर छापेमारी करने के एक दिन बाद हुई, जिसका सत्तारूढ़ महा विकास अघाड़ी (एमवीए) ने विरोध किया।

इससे पहले 24 अप्रैल को केंद्रीय जांच ब्यूरो ने देशमुख के खिलाफ कई शहरों में 10 ठिकानों पर छापेमारी की थी।

71 वर्षीय नेता को उनके परिसरों की तलाशी के दौरान उनके घर पर कई घंटों तक हिरासत में रखा गया था।

अपने ऊपर लगे आरोपों और बॉम्बे हाईकोर्ट के निर्देशों के बाद, देशमुख ने 5 अप्रैल को महाराष्ट्र के गृह मंत्री का पद छोड़ दिया।


साभार-khaskhabar.com

 

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More