BREAKING NEWS

दिल्ली : राहुल गांधी ने शुरू की ‘सत्याग्रह’ पहल, लोगों से मांगी अन्याय के खिलाफ संघर्ष की कहानी || दिल्ली : नशीले पदार्थों की तस्करी के सरगना नवप्रीत सिंह का प्रत्यर्पण, केंद्रीय गृह मंत्री ने बताया- 'मोदी सरकार की ऐतिहासिक उपलब्धि' || पटना : बाढ़ प्रभावित इलाकों में वायुसेना का राहत अभियान, हेलीकॉप्टरों से 10 टन सामग्री पहुंचाई गई || जोधपुर : केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत को जन्मदिन पर बधाईयों का तांता, पीएम मोदी समेत नेताओं ने दी शुभकामनाएं || उत्तर प्रदेश : हापुड़ में मुठभेड़ के बाद पांच अपराधी गिरफ्तार, पुलिस ने 55 लाख के सामान से भरे कैंटर लूट की घटना को सुलझाया

इस वजह से 'तंदूर' संग जुड़ी रश्मि देसाई

नई दिल्ली। टेलीविजन अभिनेत्री और बिग बॉस स्टार रश्मि देसाई शो 'तंदूर' के साथ ओटीटी के क्षेत्र में अपना डेब्यू करने के लिए तैयार हैं। इसमें वह तनुज विरवानी के साथ नजर आएंगी। रश्मि का कहना है कि वह इस क्राइम ड्रामा में इसलिए शामिल हुईं क्योंकि इसमें उनका किरदार काफी बोल्ड है। अस्सी के दशक के इर्द-गिर्द बुनी गई अपने किरदार के बारे में रश्मि कहती हैं, "एक खास किरदार को निभाना और उसकी पेचीदगियों को समझना दिखाता है कि एक अभिनेता के तौर पर आप कितने जुनूनी हैं। जब मुझे पलक की पेशकश की गई, तो मुझे इसकी स्क्रिप्ट काफी पसंद आई थी। पलक काफी सशक्त, निडर, साहसी और मुखर है। इससे सुनने के बाद मुझे एहसास हुआ कि एक ऐसे ही किरदार की मुझे चाह थी।"

पलक के साथ अपनी तुलना करते हुए रश्मि कहती हैं, "मुझे देखकर लगता होगा कि मैं काफी मुखर हूं, लेकिन वास्तव में मैं अन्तर्मुखी स्वभाव की हूं। मैं हमेशा बोलने से पहले सोचती हूं। हर बार जब हम किसी सीन की शूटिंग करते थे, तो मुझे यह सोचकर हैरानी होती थी कि एक कलाकार के तौर पर मैं कितने अलग ढंग से खुद का चित्रण कर सकती हूं। यह दूसरों को साबित करने की बात नहीं है, बल्कि यह खुद से खुद का मुकाबला है कि असल जिंदगी से आप कितने अलग लग सकते हो।"

शो के ट्रेलर को हाल ही में रिलीज किया गया था। निवेदिता बासु द्वारा निर्देशित 'तंदूर' 23 जुलाई को उल्लू पर रिलीज होने के लिए बिल्कुल तैयार है।

 

साभार-khaskhabar.com

नारद संवाद

देवरिया का ऐसा मंदिर जिसे श्रद्धालु बताते हैं 'अश्वत्थामा' की तपोभूमि

Read More

हमारी बात

स्विट्ज़रलैंड: पहाड़ों पर कुदरत का करिश्मा, मशीनों का जलवा और हम सबको  ‘आज खाने में क्या है की चिंता?’

Read More

Bollywood


विविधा


शंखनाद

राइन फॉल्स, स्विस सीढ़ियाँ और बुज़ुर्ग घुटने: नाव की सैर बनी ओलंपिक प्रतियोगिता!

Read More